फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   light rains breeze bring back winter chill in capital

बर्फबारी और बारिश से सर्द हुआ मौसम

Tue, 11 Dec 2012 08:58 PM IST
दिल्ली/श्रीनगर/शिमला/देहरादून/ब्यूरो
दिल्ली/श्रीनगर/शिमला/देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 11 Dec 2012 08:58 PM IST
विज्ञापन
light rains breeze bring back winter chill in capital

पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल दिया है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मौसम सर्द हो गया। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने पारे को काफी नीचे लुढ़का दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले पड़ने से पारा 3 से से 4 डिग्री गिर गया। यहां शाम तक करीब 4 मिमी. बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान 11.5 और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ रंजीत सिंह के अनुसार एनसीआर में बुधवार को भी बारिश हो सकती है। साथ ही पूरे उत्तर भारत में 13 दिसंबर के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं से 18 दिसंबर तक पारा लगातार लुढ़केगा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी और बारिश हुई। जम्मू डिवीजन के नत्था टॉप की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। कश्मीर घाटी के गुलमर्ग और शोपियां, अनंतनाग और श्रीनगर में भी हिमपात हुआ। राज्य में तापमान भी काफी नीचे गिर गया है। द्रास में सबसे अधिक ठंड रही। यहां पारा शून्य से 15 डिग्री नीचे चला गया। इसके अलावा लेह में माइनस 12.4 डिग्री, कारगिल में माइनस 7.8 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। राजधानी शिमला और मनाली में सीजन का पहला हिमपात हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान जहां 3.1 डिग्री रहा। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फबारी होती रही। शिमला, कुफरी और आसपास के इलाकों में एक से दो सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी।


उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मंगलवार को मौसम का पहला हिमपात हुआ। यहां करीब चार इंच तक बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री और हरकी दून क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। जिले में आठ हजार फुट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से ढक गए हैं।

कहां कितना तापमान
दिल्ली- 11.5 डिग्री सेल्सियस
जम्मू  - 11.6
श्रीनगर  - माइन्स 1.7
द्रास   - माइन्स 15
शिमला  - 3.1
धर्मशाला   -  6.4
देहरादून  -  10.1
चंडीगढ़  -  11.8
करनाल  -  8.2

कहां-कहां हुई बर्फबारी
- शिमला, मनाली, डलहौजी, कुफरी,
- श्रीनगर, अनंतनाग, गुलमर्ग, शोपियां,
- उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed