फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   left cotton in stomach during the operation

ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ा 'कॉटन', डॉक्टर ने भरा मुआवजा

Mon, 25 May 2015 04:45 PM IST
Updated Mon, 25 May 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
left cotton in stomach during the operation

एक महिला ने डॉक्टर की सलाह पर अपना ऑपरेशन करवाया लेकिन डॉक्टर की लापरवाही महिला की जान पर बन आई। मामला गुजरात के अहमदाबाद का है जहां डॉक्टर वंदना अमीन के पास मीताबेन पटेल उनके गर्भाशय से रक्तस्राव होने की शिकायत लेकर आईं।डॉक्टर वंदना ने उन्हें गर्भाशय निकलवाने और ऑपरेशन की सलाह दी। जिसे मानते हुए मीताबेन ने अक्टूबर 2002 में अपनी सर्जरी कराई। लेकिन डॉक्टर ने उनके पेट में कॉटन छोड़ दिया जिससे खून और अन्य दूषित अवशेषों को साफ किया जाता है।

विज्ञापन


सर्जरी के बाद मीताबेन को दूसरी दिक्कत शुरू हो गई। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पता चला कि उनके शरीर किसी तरह का गाज मौजूद है। इस दौरान ये भी पाया गया कि वो उनके आंत से भी जुड़ा हुआ है। मीताबेन को एक और सर्जरी से गुजरी तब जाकर वो कॉटन उनके पेट से एक साल बाद निकाला जा सका ।2003 में मीताबेन ने उपभोक्ता अदालत सूरत में गईं और 10 लाख रूपये मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

Trending Videos

कोर्ट ने मुआवजा देने को कहा

left cotton in stomach during the operation

कोर्ट ने कहा कि वो कॉटन पीड़िता के शरीर के अंदरूनी भागों और आंत को खराब कर चुका है जिसके  लिए कोर्ट ने डॉक्टर को 8 लाख रूपए मुआवजा देने का आदेश दिया। अस्पताल का बीमा भी था, जिस वजह से इस मामले में वो भी शामिल था। डॉक्टर वंदना और इन्श्योरेन्स कम्पनी उपभोक्ता फोरम के फैसले के खिलाफ, राज्य उपभोक्ता फोरम गए लेकिन राज्य फोरम ने भी फैसले को बरकरार रखा।

कोर्ट ने कहा है कि डॉक्टर वंदना और इन्श्योरेन्स कंपनी मरीज को ब्याज के साथ 8 लाख रुपये का मुआवजा देंगी। उपभोक्ता कमीशन ने भी यह आदेश दिया है कि मरीज को 10 लाख रूपये दें क्योंकि वो मीताबेन को फिर से कोर्ट में ले कर आए हैं। कोर्ट का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed