{"_id":"6c64ee96-16e1-11e2-bd1a-d4ae52bc57c2","slug":"leaving-of-yeddyurappa-will-have-no-effect-on-party-says-gowda","type":"story","status":"publish","title_hn":"येदियुरप्पा के पार्टी छोड़ने का कोई असर नहीं होगा: गौड़ा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
येदियुरप्पा के पार्टी छोड़ने का कोई असर नहीं होगा: गौड़ा
मडिकेरी/एजेंसी
Updated Mon, 15 Oct 2012 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि असंतुष्ट नेता बीएस येदियुरप्पा का पार्टी छोड़ने का कोई असर नहीं पड़ेगा। उल्टे येदियुरप्पा का ही कोई राजनीतिक भविष्य नहीं रह जाएगा। गौड़ा ने कहा कि येदियुरप्पा अगर नई पार्टी बनाते हैं तो भी पार्टी पर कोई असर नहीं पडे़गा और उनके वफादार भी उनका अनुसरण नहीं करेंगे।
पहले भी कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर नए दल बनाए हैं लेकिन उसका नतीजा क्या हुआ सबके सामने है। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा के पार्टी छोड़ने के बाद अगर दागी नेता भी भाजपा छोड़ दें तो इससे पार्टी और मजबूत होगी। गौड़ा का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री के उस बयान के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा से अलग होकर नई पार्टी गठित करने की घोषणा की थी।