फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Leader from Mamata Banerjee's party threatens to chop off Congress workers' hands

'...तो मैं कांग्रेसियों का हाथ काट दूंगा'

Sat, 09 Nov 2013 12:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Nov 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
Leader from Mamata Banerjee's party threatens to chop off Congress workers' hands
तृणमूल कांग्रेस एक नेता ने कांग्रेस के नेताओं को धमकी दी है कि अगर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के होर्डिंग को गिराने की कोशिश की तो वह उनका हाथ काट देंगे।
विज्ञापन


अगर तुम लोगों ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को मारा और हमारे पार्टी झंडे को फाड़ा तो हमारे कार्यकर्ता भी तुम लोंगो की कलाई काट देंगे। ये बातें बीरभूम जिला के पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने तृणमूल के एक प्रोग्राम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
विज्ञापन


मंडल के इस बयान के बाद बंगाल की विपक्षी पार्टियों ने ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की। सीपीएम नेता बिमान बोस ने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वह बदलाव चाहती हैं, बदला नहीं। लेकिन सरकार बनाने के बाद उन्होंने लेफ्ट के खिलाफ बदला लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के समिक भट्टाचार्य ने कहा कि हम इसको सुनकार थोड़े भी चकित नहीं हैं। उनके मंत्री ऐसी ही भाषा के लिए जाने जाते हैं। मंडल ने अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा में शामिल होने के लिए कहा है।

वहीं कांग्रेस नेता ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अनुब्रत मंडल को समर्थन दे रही है। मंडल तृणमूल के हीरो बन गए हैं।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह मंडल के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मंडल ने पिछले पंचायत चुनावों के दौरान अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि निर्दलीय उम्मीदवारों के घर जला दें और अगर पुलिसकर्मी उनको बचाते हैं तो उनपर भी बमों से हमला कीजिए।


हालांकि अपने इस विवादास्पद बयान के एक दिन बाद ही अनुब्रत मंडल एक प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के महासचिव मुकुल रॉय और पार्टी के बीरभूम से सांसद शताब्दी राय के साथ दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed