फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lawyer says Railways can not ask for extra fare later

एडवांस टिकट पर अतिरिक्त किराया वसूलने के खिलाफ याचिका

Wed, 02 Jul 2014 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Jul 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
lawyer says Railways can not ask for extra fare later

आपको तो पता ही होगा कि 25 जून से रेल के सभी श्रेणी के किराये में 14.2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही रेल अधिकारियों ने फैसला लेते हुए 25 जून से दो महीने एडवांस में टिकट कराने वालों से बढ़ी दरों के मुताबिक किराया वसूलने का आदेश जारी किया।

रेलवे उन सभी लोगों से अतिरिक्त शुल्क वसूल रहा है, जिन्होंने किराया बढ़ने से पहले ही 25 जून या उसके बाद के टिकट खरीद लिए थे।

रेलवे के खिलाफ याचिका

lawyer says Railways can not ask for extra fare later

हालांकि रेलवे के इस फैसले के खिलाफ एक वकील ने मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली के रहने वाले वकील सर्वेश सिंह इस मामले को एक याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की है।

जिसमें उन्होंने रेल मंत्रालय और उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर का नाम शामिल किया है। उन्होंने रेलवे की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए इसे अनुचित करार दिया है।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली की खंडपीठ ने रेल मंत्रालय से जवाब मांगा है। अब इस मामले की सुनवाई 21 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के सर्कुलर से बढ़ा विवाद

lawyer says Railways can not ask for extra fare later

वकील सर्वेश सिंह का कहना है कि रेलवे ने सुविधा दी है कि कोई भी यात्री किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट 60 दिन पहले बुक करा सकता है।

याचिकाकर्ता ने कहा, "उन्होंने 7 मई को उत्तर रेलवे की ओर से ई-टिकट बुक कराया। उन्होंने कहा, "इन टिकटों पर कहीं नहीं लिखा था कि रेलवे एक बार राशि वसूलने के बाद दोबारा से इन टिकटों का किराया बढ़ा सकता है।"

हालांकि इस मामले में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक की ओर से 20 जून को एक सर्कुलर जारी किया गया, जिसमें टीटी को निर्देश दिया गया कि 25 जून से किराया बढ़ने के बाद टीटी उन यात्रियों से किराए की अतिरिक्त राशि वसूलें, जिन्होंने एडवांस में टिकट खरीदा है।

विज्ञापन

अब कोर्ट लेगा फैसला

lawyer says Railways can not ask for extra fare later

याचिकाकर्ता सर्वेश सिंह का कहना है कि जब यात्री रेलवे टिकट खरीदता है तो कानूनी तौर पर यात्री और रेलवे के बीच कानूनी अनुबंध हो जाता है।

रेलवे उन्हीं यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया वसूल सकता है, जिन्होंने 25 जून के बाद टिकट लिया है।

इसी को लेकर सर्वेश सिंह ने याचिका दाखिल करके कोर्ट से इस मामले में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed