फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lata mangeshkar going high court against government

सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं लता दीदी

Sat, 21 Dec 2013 10:45 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Sat, 21 Dec 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar going high court against government

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले को बांबे हाईकोर्ट में चुनौती दी, जिसमें उनके कोल्हापुर स्थित प्लॉट पर बने फिल्म स्टूडियो को हेरिटेज ढांचा घोषित किया गया है।

विज्ञापन


उनकी याचिका की सुनवाई जस्टिस अभय ओका की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी। बेंच ने प्रदेश सरकार को याचिका पर अपना जवाब देने का निर्देश दिया है।

साथ ही कोल्हापुर म्यूनिसिपल कारपोरेशन (केएमसी) को भी नोटिस जारी कर 7 फरवरी तक जवाब तलब किया। 82 वर्षीय पार्श्व गायिका ने अधिकारियों पर प्लॉट को हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गायिका का कहना है कि न तो सरकार ने और न ही केएमसी ने जयप्रभा स्टूडियो को हेरिटेज घोषित करने से पहले उन्हें कोई नोटिस दिया, जबकि ऐसा करना महाराष्ट्र रीजनल टाउन प्लानिंग (एमआरटीपी) एक्ट के तहत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि स्टूडियो पर हेरिटेज का ठप्पा लगने से न तो इसकी मरम्मत की जा सकती है और न ही इसका पुनर्निर्माण किया जा सकता है।

इसलिए उन्होंने प्रदेश सरकार के 29 दिसंबर 2012 के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।  लता मंगेशकर ने 13 एकड़ में फैले इस प्लॉट को 1959 में जाने माने मराठी फिल्म निर्माता भालजी पेंढ़ारकर से खरीदा था। पेंढ़ारकर ने यह जमीन वहां पर फिल्म स्टूडियो के निर्माण के वादे के साथ कोल्हापुर की पूर्व रियासत से लिया था।


हालांकि अब जयप्रभा स्टूडियो का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसे सरकार ने ग्रेड-3 हेरिटेज इमारत घोषित किया है। हालांकि ऐसी भी खबरें हैं कि इस प्लॉट को बिल्डरों को अपार्टमेंट निर्माण के लिए दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed