फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   last to apply for haj is not 15 february

हज का पाक सफर, 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 09 Feb 2016 04:41 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
last to apply for haj is not 15 february

खाना-ए-काबा की जियारत की हसरत दिल में है और आवेदन से चूक गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए 15 फरवरी कर दी है।

विज्ञापन


तो देर किस बात की... आवेदन कर दीजिए। पहले आवेदन की अंतिम तारीख आठ फरवरी थी। जिले में अब तक करीब 4000 आवदेन किए जा चुके हैं।

चौदह जनवरी से हज के लिए आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी आनलाइन और आफलाइन की व्यवस्था की गई है।

कई लोग आवेदन से चूके

last to apply for haj is not 15 february

आवेदन में मामूली फेरबदल किए गए थे। गत वर्ष जिले से चार हजार से अधिक आवेदन किए गए थे। लेकिन खाना-ए-काबा की जियारत का मौका सिर्फ 1696 आजमीनों को ही मिला।

इस बार अभी करीब चार हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख आठ फरवरी थी। कई लोग आवेदन से चूक गए थे। लिहाजा सरकार ने एक और मौका देते हुए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब 15 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed