फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   large number of Chinese in Pakistan occupied Kashmir

‘पाक अधिकृत कश्मीर में बड़ी तादाद में मौजूद हैं चीनी’

Tue, 15 Jan 2013 08:45 PM IST
अखनूर (जम्मू कश्मीर)/एजेंसी
अखनूर (जम्मू कश्मीर)/एजेंसी Updated Tue, 15 Jan 2013 08:45 PM IST
विज्ञापन
large number of Chinese in Pakistan occupied Kashmir

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक ने जोर देकर कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बड़ी तादाद में चीनी सैनिक और वर्कर मौजूद हैं। हालांकि उनका मानना है कि सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद में चीन हस्तक्षेप नहीं करेगा।

विज्ञापन


64वें सेना दिवस समारोह के दौरान उत्तरी कमान में 44 सैनिकों को वीरता और विशिष्ठ सेवा पुरस्कार देने के बाद परनाइक ने कहा, ‘पीओके में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक और चीनी वर्कर बड़ी संख्या में हैं। हम यह भी जानते हैं कि वह गिलगिट-बालतिस्तान और पीओके के बीच चल रहे निर्माण कार्यों में शामिल हैं। हालांकि पीओके में हथियारों के साथ चीनी सैनिकों के दिखने की अभी कोई खबर नहीं आई है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद में चीन का कोई हाथ है। अभी तक उसने कोई हस्तक्षेप नहीं किया है और मुझे लगता है कि आगे भी नहीं करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘सियाचिन एक बेहद अहम स्थान है और यह हमारे अधिकार क्षेत्र में है। यह हमारा क्षेत्र है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना कमांडर ने दावा किया कि पाकिस्तान ने कई बार इस मुद्दे पर बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन जब भी समझौते की बात आती, तो वह इस पर तैयार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक वो एलओसी पर राजी नहीं हो जाते, कोई बात नहीं होगी। हमारे अधिकार क्षेत्र वाली भूमि स्थायी तौर पर हमारे पास ही रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed