फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   laptop sold again will do in uttar pradesh

'लैपटॉप बेच दिया, फिर मुफ्त मिला तो ले लेंगे'

Wed, 19 Feb 2014 02:16 PM IST
नितिन श्रीवास्तव/बीबीसी संवाददाता
नितिन श्रीवास्तव/बीबीसी संवाददाता Updated Wed, 19 Feb 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
laptop sold again will do in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर से आज़मगढ़ जाने वाले राजमार्ग पर कादीपुर विधानसभा क्षेत्र पड़ता है। इसी कादीपुर में करीब चार किलोमीटर भीतर जाने पर एक छोटा सा गांव आता है जिसमें करीब 35 परिवार रहते हैं।

विज्ञापन


इन्हीं में से एक परिवार अशोक कुमार (नाम बदला हुआ) का भी है। परिवार में सात सदस्य हैं जिनमें किराने की दुकान चलाने वाले उनके पिता भी हैं। अशोक ने 2013 में 12वीं पास की और उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई करने की ठानी।
विज्ञापन

लैपटॉप मिलने पर भी नहीं हुई खुशी

laptop sold again will do in uttar pradesh

उनके मुताबिक़ पिता ने उनकी पढ़ाई का पूरा समर्थन किया है और उनके घर में एक निजी लैपटॉप भी है। दिसंबर 2013 में अशोक के गांव स्थित स्कूल में प्रदेश सरकार की तरफ से मुफ़्त लैपटॉप वितरण शुरू हुआ।

उत्साहित अशोक जब अपना लैपटॉप घर लेकर आए तो उनकी ख़ुशी एकाएक कम हो गई। उनको एहसास हुआ कि इसमें न तो वे नए सॉफ्टवेयर डाल सकते हैं न ही उसमे कुछ नया लोड कर सकते हैं।

'ज़्यादातर ने बेच दिया'

laptop sold again will do in uttar pradesh

अशोक इसी शर्त पर बात करने को राज़ी हुए कि हम उनकी पहचान गुप्त रखेंगे। उन्होंने कहा, "हमारे स्कूल के 12 बच्चों को लैपटॉप मिला था, जिसमें से 10 उसे बेच चुके हैं। दो बच गए हैं लेकिन अभी बेचने की हिम्मत जुटा रहे हैं।"

वैसे अशोक को इस बात का बिल्कुल भी मलाल नहीं है कि उन्होंने मुफ़्त मिले लैपटॉप को मात्र 5,000 रूपए में एक दूसरे गांव के शख्स को मात्र दो महीने के भीतर ही बेच दिया।

विज्ञापन

अंदाजा नहीं था कीमत का

laptop sold again will do in uttar pradesh

पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इस बात का अहसास है कि इसे बेच कर उन्होंने क़ानून का उल्लंघन किया है, अशोक ने कहा, "बिलकुल है, लेकिन फिर से मुफ़्त मिला और ऐसी ही 'क्वालिटी' का रहा तो फिर से बेच देंगे।"

उन्होंने बताया, "हमें इस बात का आभास भी नहीं था कि वो लैपटॉप 35,000 रुपए की क़ीमत का था। फिर भी अगर दोबारा मिला तो ले लेंगे और बेच देंगे। वैसे भी उस तरह का लैपटॉप हमारे किसी काम का नहीं था।"

फीस चुकाने के लिए बेचा लैपटॉप

laptop sold again will do in uttar pradesh

कादीपुर में अशोक से मिलने के पहले मेरी मुलाक़ात एक ऐसे युवा से हो चुकी थी जिसने अपना लैपटॉप कॉलेज की फ़ीस चुकाने के लिए बेच दिया था।

लेकिन अशोक से मिलने के बाद इस बात का भी अहसास हो चला कि कई ऐसे भी हैं जिन्हें दरअसल इतने महंगे चुनावी तोहफ़े की ज़रूरत ही नहीं थी।

लगभग पांच हज़ार करोड़ की लागत वाले एक ऐसे चुनावी वादे से अगर कुछ का भला हो रहा है तो कुछ उसका भरपूर फ़ायदा भी उठा रहे हैं।

एक और चुनावी वादे का इंतजार

laptop sold again will do in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार लगातार इस बात का दम भरती रही है कि (लैपटॉप बेच कर) क़ानून का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन उसी सरकार की नाक के नीचे कई ऐसे भी हैं जो लैपटॉप बेच कर पैसा अपने ऊपर ख़र्च कर चुके हैं और किसी दूसरे चुनावी वादे का इंतज़ार भी कर रहे हैं।

इस विशेष श्रृंखला की अगली कड़ी में पढ़िए एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जो इस लैपटॉप से पैसे भी कमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed