फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lands of crores in grip of leaders alleges ashok khemka

'हरियाणा में अरबों की पंचायती जमीन नेताओं के कब्जे में'

Sat, 20 Oct 2012 11:12 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 20 Oct 2012 11:12 AM IST
विज्ञापन
lands of crores in grip of leaders alleges ashok khemka

चकबंदी महानिदेशक पद से रातोंरात हटाए गए वरिष्ठ आईएएस डॉ. अशोक खेमका ने दावा किया है कि हरियाणा में अरबों रुपये मूल्य की पंचायती जमीन पर नेताओं और अफसरों के गठजोड़ का कब्जा है और इस साठगांठ की सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की सिफारिश करना ही उनके तबादले की वजह बना। रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति की जांच करने और डीएलएफ की जमीन का इंतकाल रद करने का आदेश देने वाले खेमका ने शुक्रवार को अमर उजाला से बिशेष बातचीत में हरियाणा सरकार पर कई आरोप लगाए।

विज्ञापन


'बिचौलिए बाहर होंगे तो फ्लैट सस्ते मिलेंगे'
फिलहाल हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक खेमका ने खुलासा किया कि रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच हुए जमीन सौदों में बिचौलियों के जेब में 74 करोड़ रुपये जाएंगे। आईएएस के मुताबिक, यह पैसा ‘आम आदमी’ या सरकार के पास जाना चाहिए।’ खेमका ने आगे कहा, ‘सीएलयू या लाइसेंस जारी होने के बाद प्लाट या फ्लैट आम आदमी को महंगे मिलते हैं। अगर बिचौलिए बाहर होंगे तो आम आदमी को प्लाट या फ्लैट सस्ते मिलेंगे।’
विज्ञापन


तबादले के कई कारण
सवालों के जवाब में खेमका ने कहा, ‘मेरे तबादले के कई कारण हैं। पंचायतों की जमीनें रियल एस्टेट का कारोबार करने वाली कंपनियों को ट्रांसफर कर दी गई हैं। पंचायतों की हजारों एकड़ जमीन का गलत तरीके से इंतकाल करके उसे बेचा गया है। फरीदाबाद जिले में खसरा गिरदावरी में बदलाव करके पंचायती जमीन को तबदील कर दिया गया है। बाड-गुजर, रोजका-गुजर, कोट, चिरसी, अंखिर, मलिकपुर बांगड़, कलेसर और शिकोहपुर गांवों के मामले इसके उदाहरण हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएस को लिखे पत्र में सब बताया
21 साल की सेवा में 43 ट्रांसफर झेलने वाले इस वरिष्ठ आईएएस का कहना था कि उन्होंने हरट्रान में रहते हुए वहां हो रहे घोटाले का भी खुलासा किया था। अब 8 अक्टूबर को वाड्रा की संपत्ति की जांच शुरू की थी। उन्होंने कहा, ‘ये सभी कारण मेरे तबादले की वजह बने। मुख्यसचिव को लिखे पत्र में मैंने इन सभी कारणों का उल्लेख किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed