फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu yadav fodder scam bail supreme court

जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लालू

Tue, 26 Nov 2013 12:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Nov 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
lalu yadav fodder scam bail supreme court

चारा घोटाला मामले में पांच साल कैद की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने जमानत के लिए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई।

विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत उनकी याचिका पर 29 नवंबर को सुनवाई करेगी।

चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष लालू की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पीएच पारिख ने जमानत की मांग की। पीठ ने कहा कि अदालत इस मसले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्यता खो चुके लालू ने जमानत आवेदन खारिज किए जाने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को सर्वोच्च अदालत में चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू के अलावा बिहार के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा समेत 43 अन्य को 30 सितंबर को सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से फर्जी तरीके से पैसा निकालने के मामले में दोषी ठहराया था।

यह राशि राजद शासन के दौरान निकाली गई थी। सीबीआई अदालत ने दोषियों को 3 अक्तूबर को अलग-अलग सजा सुनाई थी।

गौरतलब है कि चाईबासा ट्रेजरी से 1990 के दौरान कथित रूप से छल से 37.7 करोड़ रुपये निकाले गए थे। इस मामले में बिहार सरकार ने फरवरी, 1993 में प्राथमिकी दर्ज की थी। लेकिन बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था।


जांच एजेंसी ने एक साल की जांच के बाद 1997 में आरोपपत्र दायर किया था। इस मामले में सन 2000 में अभियोग निर्धारित हुए थे जिसके बाद विशेष अदालत ने लालू और 44 अन्य अभियुक्तों के खिलाफ सुनवाई शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed