{"_id":"4f4444868ff77eb41828e58c50e725da","slug":"lalu-yadav-blamed-bjp-for-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्ता पाने के लिए दंगे भड़का रही भाजपा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सत्ता पाने के लिए दंगे भड़का रही भाजपा'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने यूपी में हुए सांप्रदायिक दंगों के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भाजपा पर सत्ता के लिए दंगा भड़काने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लालू यादव ने पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है। वह बिहार में हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण के लिए सांप्रदायिकता का जाल बिछा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन हालातों में 2014 के चुनाव देश के लिए खतरनाक साबित होंगे। यह देश और धर्मनिरपेक्षता के खतरा बनेंगे।
लालू ने मुजफ्फरनगर दंगों का उदाहरण देते हुए इसके लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोगी अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। लालू ने कहा कि अमित शाह के यूपी में कमान संभालने के बाद से यूपी को दंगों का सामने करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं लालू ने भाजपा को अपने धुर विरोधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार में कोई मुद्दा नहीं हैं। असली खतरा सांप्रदायिक ताकतें हैं।
नीतीश को भी नहीं बख्शा
लालू प्रसाद यादव ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश ने अपने सिद्घांत भूला दिए हैं। उन्होंने नीतीश को पहचानने में गलती की।
लालू ने कहा कि नीतीश कुमार ने गद्दी के मोह में उसूलों और सिद्धांतों को तिलांजलि देकर बापू के हत्यारों के साथ हाथ मिला लिया है। उन्होंने कहा कि गलती उनकी भी है कि शुरू के दिनों में नीतीश को नहीं पहचान पाए और उन पर भरोसा किया।
बिहार की जनता ने भाजपा और नीतीश की दोस्ती देखी और अब तलाक का नाटक देख रही है।