{"_id":"102259aaeb3a5b29c6d03708d9f7bf5d","slug":"lalu-showers-praise-on-congress-criticism-nitish","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू का नया दांव, सकते में नीतीश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लालू का नया दांव, सकते में नीतीश
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में एक मजबूत गठबंधन बनाने में जुटे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस की प्रशंसा करते हुए अपने साथी लोजपा के रामविलास पासवान को एक जेंटलमैन करार दिया है।
विज्ञापन
लालू ने कांग्रेस को धर्मनिरपेक्ष ताकतों के लिए एक व्यापक संगठन करार देते हुए कहा कि देश को इसकी जरूरत है। रामविलास के आसपास के कुछ लोग उन्हें सही फैसला नहीं लेने दे रहे हैं।
विज्ञापन
लालू ने अपने कट्टर राजनीतिक विरोधी नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि लंबे समय तक भाजपा के साथ रहने के बाद अब वह खुद को धर्मनिरपेक्ष करार दे रहे हैं।
कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन के कारण आगामी चुनाव में लोजपा को कम सीटें मिलने को लेकर रामविलास लालू से नाराज बताए जा रहे हैं।
लालू ने कहा कि रामविलास के साथ उनके संबंध खराब नहीं हैं। वे एक-दूसरे से नियमित रूप से बात करते हैं।
लालू ने कहा कि उन्होंने कभी भी यह नहीं कहा कि वह रामविलास के साथ गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं। लेकिन उनके आसपास कुछ ऐसे लोग हैं जो उन्हें खुद से फैसला नहीं लेने दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामविलास को अपमानित करने का सवाल ही नहीं है। उनकी पार्टी के साथ राजद का पूर्व में भी गठबंधन था और अब भी है। हम इस बार बिहार में सांप्रदायिक ताकतों को रोकेंगे।