फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lalu Prasad to visit riot-hit Muzaffarnagar after release from jail: sources

लालू रिहा होने के बाद मुजफ्फरनगर का दौरा करेंगे!

Sun, 15 Dec 2013 02:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Dec 2013 02:32 PM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad to visit riot-hit Muzaffarnagar after release from jail: sources

राष्ट्रीय जनता दल के सूत्रों की माने तो पार्टी अध्यक्ष लालू यादव जेल से रिहा होने के बाद यूपी के मुजफ्फरगनर के दंगा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। लालू सोमवार को रांची के जेल से बाहर आएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने लालू को चारा घोटाला मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी थी।

विज्ञापन


मुस्लिम वोटरों को लुभाने की कोशिश
एनडीटीवी की खबर के अनुसार जब लालू यह मालूम चला कि मुजफ्फरनगर ने दंगा प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों की हालत बहुत खराब है, तो उन्होंने उस क्षेत्र में जाने की इच्छा जताई। उल्लेखनीय है कि इस दंगा क्षेत्र में मुस्लिमों की संख्या काफी ज्यादा है। इन कैंपों में अभी कई बच्चों के मरने की भी खबरें आई हैं।
विज्ञापन


मई 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लालू का यह दौरा मुस्लिम वोटरों के बीच अपनी साख को बचाने और बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। माना जाता है कि मुस्लिम वोटर आरजेडी के पुराने वोटर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों के काफिले के साथ पटना जाएंगे लालू
सूत्रों के अनुसार सोमवार को जेल से निकलने के बाद लालू यादव रांची से पटना की 325 किमी की दूरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गाड़ी में करेंगे। साथ ही वह बीच बीच में रूककर अपने सर्मथकों को संबोधित भी करेंगे और कई महत्वपूर्ण धार्मिक जगहों पर पूजा अर्चना भी करेंगे।


चारा घोटाला मामले में इस 66 वर्षीय नेता को इसी साल सितंबर में कोर्ट ने दोषी पाया था और 5 साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाने के बाद से लालू यादव रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। इस सजा के साथ ही लालू यादव की संसद सदस्यता भी खत्म हो गई थी और वह अगले 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed