फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu prasad favours open book system in bihar

'मैं होता तो किताब देखकर लिखने की होती छूट'

Tue, 24 Mar 2015 02:13 PM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
lalu prasad favours open book system in bihar

बिहार में मैट्रिक की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर हो रही नकल की तस्वीरों की राष्ट्रीय स्तर पर हो रही आलोचना के बीच राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का कहना है कि यदि उनकी सरकार होती तो वे परीक्षार्थियों को उत्तर लिखने के लिए किताब की अनुमति दे देते।

विज्ञापन


रविवार को बक्सर जिले में एक स्कूली कार्यक्रम में राजद अध्यक्ष ने कहा कि यदि मेरी सरकार होती तो हम परीक्षार्थियों को लिखने के लिए किताब दे देते। ऐसे में जिसने पढ़ा होता वही जवाब लिख पाता और जिसने पढ़ाई नहीं कि होती वह परीक्षा की अवधि में किताब से जवाब ही खोजता रह जाता।
विज्ञापन


वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने भी लालू के परीक्षा में ओपन बुक सिस्टम का समर्थन किया है। लालू ने नकल पर लगाम लगाने में असमर्थता जताने पर शिक्षा मंत्री पीके शाही की भी आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने किया ओपन बुक सिस्टम का समर्थन

lalu prasad favours open book system in bihar

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में मैट्रिक की परीक्षाओं में आपेन बुक सिस्टम लागू किया जाना चा‌हिए। मोदी ने कहा है कि अमेरिका के प्रमुख विश्वविद्यालयों समेत दुनिया के कई देशों में छात्रों को किताब देखकर परीक्षा देने की छूट है।

वहीं बिहार के शिक्षा मंत्री पीके शाही ने सोमवार को कहा कि देश के किस हिस्से में परीक्षा में नकल नहीं होती है। शाही ने विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार नकल मुक्त परीक्षा कराने की हरसंभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि यूपीएससी और मेडिकल की परीक्षा में भी नकल के मामले सामने आते रहे हैं। दो-तीन केंद्रों की तसवीर को पूरे प्रदेश की तसवीर समझना गलत है। शाही इससे पहले कह चुके हैं कि नकल रोकना अकेले सरकार के बूते की बात नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed