फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu labels nitish-modi as 'bosom friends'

लालू का चुनावी वार, नीतीश-मोदी को बताया 'लंगोटिया यार'

Wed, 02 Apr 2014 11:59 PM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
lalu labels nitish-modi as 'bosom friends'

चुनावी रैलियों में भले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी तीर छोड़ने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


लेकिन लालू प्रसाद यादव का मानना है कि दोनों ‘लंगोटिया यार’ हैं और वोटरों को बेवकूफ बनाने के लिए आपस में लड़ने का नाटक कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में कूदते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर एक साथ निशाना साधा है।

‘वोट की चोट मारो दोनों पर'

lalu labels nitish-modi as 'bosom friends'

बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत के मौके पर ‘चुनावी रथ’ को लांच करते हुए लालू ने बुधवार को कहा, ‘नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों लंगोटिया यार हैं।

उन्होंने कहा कि वे एक साथ काम कर रहे हैं। लोगों को बेवकूफ बनाते हुए दोनों एक-दूसरे की तरफ आंख भी मार रहे हैं। लोग अब इसे समझने लगे हैं और उनका जूतों व चप्पलों से स्वागत कर रहे हैं।’

नेताओं पर जूते फेंकने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘वोट की चोट मारो उन पर, जूता चप्पल से अभिनंदन मत कीजिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

'अगर मैं सत्ता में होता तो मोदी को भी रोक लेता'

lalu labels nitish-modi as 'bosom friends'

1990 में भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा को रोकने की घटना को याद करते हुए लालू ने कहा, ‘अगर मैं सत्ता में होता और नरेंद्र मोदी रथ यात्रा करते तो मैं उन्हें भी रोक लेता।’

अपने विपक्षी नीतीश पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश ने 2011 में जय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि से नीतीश ने आडवाणी की जन चेतना यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी।

इस बीच भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायणन मेहता ने लालू की उपस्थिति में राजद की सदस्यता ली। लालू ने इस मौके पर कहा कि उनके चुनावी घोषणा पत्र में प्राथमिक टीचरों, आंगनवाड़ी सेविकाओं, स्वास्थ्यकर्मियों, होमगार्डों के साथ उन सभी को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें मांग करने पर पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed