आप भी जान लीजिए कैसे पड़ा लालू की बेटी का नाम मीसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीसा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की नौ संतानों में सबसे बड़ी बेटी हैं। मीसा का जन्म उस समय हुआ, जब देश में आपातकाल लगा था और उस वक्त लालू आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) के तहत जेल में थे।
यह कानून इंदिरा गांधी सरकार ने जबरन थोपा था, ताकि वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जेल में डाल सकें। तभी अक्सर लालू अपनी रैलियों में बेटी के बारे में कहते हैं कि ये सिर्फ मेरी बेटी नहीं, ये आंदोलन की बेटी है।
क्या है मीसा
मीसा (आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम) 1971 में भारतीय संसद द्वारा पारित एक विवादास्पद कानून था। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार द्वारा लाए गए इसके तहत कानून और व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्थाओं को बहुत ज्यादा अधिकार दे दिए गए थे।
इसमें इन संस्थाओं को बगैर वारंट के किसी को भी अनिश्चित काल तक नजरबंद रखने, तलाशी लेने और उसकी संपत्तियों को जब्त करने का असीमित अधिकार दे दिया गया।
आपातकाल के दौरान (1975-1977) इसमें कई संशोधन हुए और बहुत से राजनीतिक बंदियों पर इसे लगाया गया। आखिरकार 1977 में इंदिरा गांधी की भारी हार के बाद सत्ता में आई जनता पार्टी की सरकार द्वारा इसे समाप्त किया गया।