फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu dubs kejriwal agent of america

केजरीवाल हैं अमेरिका के एजेंट: लालू

Sat, 10 Nov 2012 08:57 PM IST
किशनगंज/एजेंसी
किशनगंज/एजेंसी Updated Sat, 10 Nov 2012 08:57 PM IST
विज्ञापन
lalu dubs kejriwal agent of america

पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्हें अमेरिका का एजेंट बताया है। अपनी परिवर्तन रैली के दौरान उन्होंने कहा, ‘एनजीओ की आड़ में काम कर रहे केजरीवाल दरअसल अमेरिका के एजेंट हैं, जिनका उद्देश्य देश में उथल-पुथल मचाना है।’

विज्ञापन


लालू इस दौरान केजरीवाल के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पर भी शब्दों के बाण छोड़ने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि यह दोनों मानसिक रूप से बीमार हैं और इन्हें इलाज के लिए बाबा रामदेव के योग शिविर में भेज दिया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आरोप जड़ते हुए कहा कि उनकी धर्म निरपेक्ष की छवि सिर्फ दिखावा है।
विज्ञापन


लालू ने कहा कि वर्तमान सरकार का असली चेहरा जनता ने पहचान लिया है। नीतीश ने मेरे यहां ट्रेनिंग ली और सरकार चलाने के लिए अब आरएसएस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। वह धर्मनिरपेक्षता का नाटक कर रहे हैं। नीतीश कुमार की पाकिस्तान यात्रा की आलोचना करते हुए लालू ने कहा कि मुख्यमंत्री सैर सपाटे के लिए पाकिस्तान की यात्रा पर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed