फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lalu claims he is 'real' tea seller not narendra modi

'मोदी नहीं, मैं हूं असली चाय वाला'

Thu, 13 Feb 2014 02:02 PM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
lalu claims he is 'real' tea seller not narendra modi

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अपनी चाय बेचने वाले की छवि को भुनाकर 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम के जनिए केंद्र की सत्ता तक पहुंचने का ख्वाब देख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके विरोधी भी उनकी आलोचना को कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


इस कड़ी में नया नाम है राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव का। लालू ने मोदी के शुरुआती दिनों में चाय बेचने के दावे को खारिज करते हुए उनपर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर भी चाय बेचने की बात पर नरेंद्र मोदी पर निशाना साध चुके हैं। लेकिन लालू ने मोदी को ना सिर्फ चाय वाले के मुद्दे पर घेरा है बल्कि उन्हें खून का सौदागर तक कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी अब भी चाय की दुकान है: लालू

lalu claims he is 'real' tea seller not narendra modi

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शुरुआती दिनों में चाय बेचने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि मोदी नहीं बल्कि उन्होंने बचपन में पटना में चाय बेची थी।

लालू ने कहा, 'चाय तो मैंने बेची है, मेरी अब भी एक चाय की दुकान है। मोदी ने कहां चाय बेची है, वो कुछ भी बोलते रहते हैं। लालू ने कहा कि वह अपने बड़े भाई के साथ स्कूल में पढ़ते समय चाय और बिस्कुट बेचते थे।

लालू ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी गरीबी को उजागर करना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि मोदी कभी कुछ बोलते है, कभी कुछ। मोदी पर हमला बोलते हुए लालू ने कहा कि बिहार की जनता उन्‍हें अच्‍छा सबक सिखाएगी। हम मोदी को बिहार में अपनी जगह नहीं बनाने देंगे।

'मोदी चाय नहीं, खून बेचते हैं'

lalu claims he is 'real' tea seller not narendra modi

लालू ने मोदी के चाय बेचने संबंधी दावे पर संदेह जाहिर करते हुए कहा, 'वो चाय कहां से बेचेगा, वो खून बेचता होगा या दंगा बेचता होगा। मोदी चाय के नहीं बल्कि खून के सौदागर हैं।'

गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात के विधानसभा चुनावों में यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी नरेंद्र मोदी को अपनी एक रैली में 'मौत का सौदागर' कहा था। उस समय इस मामले पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

हालांकि लालू यादव के बयान पर अभी तक भाजपा की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इस कांग्रेस नेता ने भी उड़ाया मोदी का मजाक

lalu claims he is 'real' tea seller not narendra modi

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर भी चाय वाले के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी पर हमला बोल चुके हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में अय्यर ने कहा था कि नरेंद्र मोदी 21वीं सदी में तो प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने व्यंग किया कि मोदी अगर चाहें तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में चाय बांटने आ सकते हैं।

अय्यर ने मोदी के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्‍हें इतिहास, भूगोल और अर्थशास्‍त्र का बिल्‍कुल भी ज्ञान नहीं है। उन्‍होंने कहा कि मोदी को तो अपनी पार्टी का इतिहास तक नहीं पता, ऐसे व्‍यक्ति को प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए।

हालांकि मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं को संभलकर बोलने की हिदायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed