फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lalit Modi had benefit to Adani

ललित मोदी ने पहुंचाया था 'अडानी को फायदा'

Fri, 19 Jun 2015 11:07 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lalit Modi had benefit to Adani

ब्रिटेन में रह रहे आईपीएल के पूर्व कमिनश्नर ललित मोदी को आईपीएल फ्रेंचाइजी की नीलामी में कारोबारी समूह अडानी और वीडियोकॉन को फायदा पहुंचाने का दोषी भी पाया गया था। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा वित्त मंत्री अरुण जेटली की अगुआई वाली बीसीसीआई की समिति ने कही थी।

विज्ञापन


इस समय ललित मोदी की मदद को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। विपक्षी दल इनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति ने अपनी रिपोर्ट में ललित मोदी को दोषी ठहराया था। 10 जून 2013 को तैयार इस रिपोर्ट में बीसीसीआई के तत्कालीन उपाध्यक्ष जेटली के अलावा चिरायु अमीन और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल थे।
विज्ञापन


हालांकि, ललित मोदी अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते रहे हैं। हाल ही एक टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने उन पर लगे आरोपों को अदालत में साबित करने की चुनौती भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अडानी और नरेंद्र मोदी

Lalit Modi had benefit to Adani

अडानी को नरेंद्र मोदी के करीबी व्यवसायियों में माना जाता है। अडानी गुजरात क्रिकेट संघ के प्रायोजकों में भी शामिल रहा है। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी सितंबर 2009 में गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने थे और पिछले साल प्रधानमंत्री चुने जाने तक इस पद पर रहे।

नरेंद्र मोदी पर 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अडानी का विमान इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी के ऑस्ट्रेलिया और चीन समेत कई विदेशी दौरों पर गौतम अडानी को भी देखा गया। मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार इस दौरान गौतम अडानी ने अरबों रुपए के व्यापारिक समझौते भी किए।

शर्तें बदली

Lalit Modi had benefit to Adani

बीसीसीआई को सौंपी इस रिपोर्ट के अनुसार ललित मोदी ने नीलामी की शर्तों में दो अहम बदलाव किए थे और वो भी गवर्निंग काउंसिल की इजाजत के बिना। समिति ने कहा कि उनकी राय में ललित मोदी ने ये शर्तें इसलिए जोड़ी ताकि नीलामी में अधिक पार्टियां हिस्सा न ले सकें।

हुआ भी यही और सिर्फ अडानी और वीडियोकॉन समूह की ही बोलियां बीसीसीआई को मिलीं। भारतीय क्रिकेट के टीम के तत्कालीन प्रायोजक सहारा ग्रुप और अन्य कंपनियों जैसे जागरण समूह ने आरोप लगाया था कि उन्हें नीलामी से बाहर रखने के लिए जानबूझकर नई शर्तें जोड़ी गई हैं।

बाद में बीसीसीआई ने इन शर्तों को कठिन और अतार्किक बताते हुए 7 मार्च 2010 को इस नीलामी प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। 134 पन्नों की इस रिपोर्ट में अडानी और वीडियोकॉन को फायदा पहुंचाने वाले मामले का जिक्र 54वें पन्ने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed