{"_id":"f15c8c26-de91-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"lal-krishna-advani-took-part-in-bjp-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार कोपभवन से बाहर निकले आडवाणी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आखिरकार कोपभवन से बाहर निकले आडवाणी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपे जाने से रूठे भाजपा के ‘भीष्म पितामह’ लालकृष्ण आडवाणी अब कोपभवन से बाहर निकल आए हैं।
विज्ञापन
आडवाणी ने बुधवार को चुनाव सुधार पर पार्टी नेताओं के साथ लगभग तीन घंटे तक बैठक की और महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
भाजपा लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के पक्ष में है। चुनाव सुधार पर पार्टी अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुनाव आयोग और सरकार को सौंपेगी।
आडवाणी हालांकि पिछले दिनों जदयू के साथ गठबंधन बचाने के लिए भी सक्रिय हुए थे, लेकिन पार्टी में माना जाता रहा है कि वे कोपभवन में ही हैं।
चुनाव सुधार पर गठित समिति की यह बैठक आडवाणी के मार्गदर्शन में उनके आवास पर ही हुई। इसमें चुनावों में धनबल के बढ़ते इस्तेमाल से निजात पाने के लिए सरकारी तौर पर वित्तीय मदद का इंतजाम करने समेत विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन
समिति के संयोजक व पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ हों। इससे देश का पैसा भी बचेगा।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा में यह सुझाव आडवाणी का ही है और वे कई बार संसद में भी यह मांग करते रहे हैं। बैठक में चुनावों में काले धन तथा बढ़ते अपराधीकरण की समस्या से निजात पाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समिति लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद चुनाव क्षेत्रों में आए सामाजिक, भौगोलिक और राजनीतिक बदलाव का आकलन भी करेगी।
चुनाव सुधार के सभी पहलुओं पर विचार मंथन के बाद अगले एक-डेढ़ महीने के भीतर रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इस समिति का गठन किया था।
बैठक में आडवाणी और नकवी के साथ ही थावर चंद गहलोत, एसएस आहलूवालिया, सत्यपाल जैन, रामकृष्ण, जीवी नरसिम्हन आदि शामिल हुए।