फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lady teachers beaten by angry girls in college

छात्राओं ने की कॉलेज में तोड़फोड़, शिक्षिकाओं को भी पीटा

Wed, 30 Sep 2015 08:08 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
lady teachers beaten by angry girls in college

यूपी में बिजनौर के एसबीडी कॉलेज में छात्रवृत्ति फार्म में गड़बड़ी के चलते आंदोलनरत छात्राएं मंगलवार को उग्र हो गईं। उन्होंने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार छात्राओं को समझाकर कॉलेज के अंदर ले गए, लेकिन यहां शिक्षिका द्वारा छात्रा की पिटाई के बाद छात्राएं और भड़क गईं।

विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ करते हुए पथराव किया। प्रबंधक पर अंडे फेंके और उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। छात्राओं ने शिक्षिकाओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस और प्रशासन मूक दर्शक बना रहा।
विज्ञापन


बाद में छात्राओं ने कोतवाली में जमकर प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रबंधक और शिक्षिकाओं के खिलाफ छात्रवृत्ति फार्म में गड़बड़ी और कपडे़ फाड़ने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जांच बैठा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी का है आरोप

lady teachers beaten by angry girls in college

कॉलेज प्रबंधन पर छात्रवृत्ति फार्म में धोखाधड़ी कर वसूली के आरोपों को लेकर छात्राओं ने सोमवार को भी जमकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होते देख मंगलवार को छात्राएं उग्र हो गईं। सैकड़ों छात्राओं ने एकत्रित होकर हाईवे जाम कर दिया।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने कालेज में प्रवेश देते हुए उनके साथ धोखाधड़ी की है। कॉलेज में अनुदानित सीटें खाली हैं, लेकिन प्रबंधक ने उन्हें सेल्फ फाइनेंस कोटे की सीटों पर प्रवेश दिया है।

प्रबंधक पर बरसाए अंडे

lady teachers beaten by angry girls in college

हाईवे जाम होने की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार किसी तरह छात्राओं को समझाकर प्रबंधक कक्ष में ले गए, लेकिन छात्राएं उनके कक्ष में भी उग्र हो गईं। इस दौरान एक शिक्षिका ने छात्रा को पिटाई कर दी, जिस पर छात्राओं का पारा और चढ़ गया।

उन्होंने प्रबंधक पर अंडे बरसा दिए। प्रबंधक की कॉलेज परिसर में खड़ी कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्राओं द्वारा तोड़फोड़ की वीडियो बना रही महिला क्लर्क को भी छात्राओं ने दौड़ा लिया और उसकी पिटाई की। कालेज की कुछ शिक्षिकाओं ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी, उन्होंने कॉलेज के गमले भी तोड़ दिए।

प्रबंधक पर कपड़े फाड़ने का आरोप

lady teachers beaten by angry girls in college

छात्राओं का आक्रोश देख शिक्षिकाओं, स्टाफ ने कमरों में छिपकर अपनी जान बचाई। कॉलेज में पथराव के बाद छात्राओं ने कोतवाली का भी घेराव किया।

उन्होंने कॉलेज प्रबंधक पर प्रवेश के नाम पर घपलेबाजी करने और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधक और शिक्षिकाओं के खिलाफ तहरीर दी।

छात्रवृत्ति मिलने में दिक्कत

lady teachers beaten by angry girls in college

छात्राओं के अनुसार कॉलेज को यूनिवर्सिटी से कुल 400 सीटें अनुदानित कोटे की दी गई हैं ,जबकि  580 सेल्फ फाइनेंस कोटे से मिली हैं। कॉलेज प्रशासन ने 215 छात्राओं के प्रवेश अनुदानित सीटों पर लिए हैं  जबकि बाकी सेल्फ फाइनेंस पर कर लिए हैं।

कालेज में अभी भी 185 अनुदानित सीटें खाली पड़ी हैं। अनुदानित सीटों की फीस करीब 2500 रुपये हैं, जबकि सेल्फ फाइनेंस की सीटों पर करीब पांच हजार रुपये एडमिशन फीस है। सेल्फ फाइनेंस कोटे की छात्राओं को अब छात्रवृत्ति मिलने में दिक्कत हो रही है।

गुमराह कर लिए गए एडमिशन

lady teachers beaten by angry girls in college

छात्राओं की समस्याओं का समर्थन करने पर कॉलेज प्रबंधक विजय अग्रवाल ने छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी डा. आभा अग्रवाल को पद से हटा दिया। उनके स्थान पर दूसरी शिक्षिका को नोडल अधिकारी बनाया है।

डा. आभा अग्रवाल छात्राओं की समस्याओं को लेकर मुखर हो गई थीं। उन्होंने कहा था कि कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस की कोई सीट ही नहीं है।

कालेज प्रबंधतंत्र ने छात्राओं को गुमराह कर उनके एडमिशन अनुदानित सीटों पर लिए हैं, जबकि उनसे फीस सेल्फ फाइनेंस की वसूली गई है।

स्टाफ और शिक्षिकाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

lady teachers beaten by angry girls in college

तहसीलदार डा. जगन्नाथ सिंह का कहना है कि छात्राओं की तहरीर पर कॉलेज प्रबंधक ,शिक्षिकाओं और स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। छात्राएं 30 सितंबर तक अपने छात्रवृत्ति फार्म कहीं भी इंटरनेट से ऑन लाइन करा सकती है।

कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि छात्राओं की ओर से तहरीर मिल गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करेगी और कार्रवाई की जाएगी।

एसबीडी कालेज की प्राचार्य डा. पूनम चौहान ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विवेक राज सोनी और रवि चौधरी पर छात्राओं को उकसाकर कालेज में तोड़ फोड़ कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की मांग की है। कालेज में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चल सके इसीलिए पुलिस व्यवस्था की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed