फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   lady beaten the eve teaser

छेड़छाड़ पर महिला बैंककर्मी ने की मनचले की पिटाई

Fri, 05 Feb 2016 09:28 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
lady beaten the eve teaser

मेंहदावल बाईपास के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ आठ बजे महिला बैंककर्मी ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। यह देखकर आसपास के लोग जुट गए।

विज्ञापन


बाद में महिला ने आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक बस्ती जिले का निवासी बताया जा रहा है। महिला का आरोप है कि वह गोरखपुर में एक बैंक में कार्य करती है।
विज्ञापन


वह ड्यूटी के बाद खलीलाबाद स्थित घर जाने के लिए रोडवेज बस से सफर कर रही थी। इसी दौरान बगल की सीट पर बैठा युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

आरोपी युवक पुलिस हिरासत में

lady beaten the eve teaser

अभद्रता सहन करते हुए उसने किसी तरह खलीलाबाद तक की यात्रा पूरी की। जब वह खलीलाबाद पहुंची तो उतरते समय छेड़खानी कर रहे युवक को बस से खींचकर पिटाई शुरू कर दी।

यह देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। हर किसी ने महिला के इस साहस भरे कदम को सराहा। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

खलीलाबाद के प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed