फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ladies are very happy with rail budget

महिलाओं के लिए रेल मंत्री ने खोल दिया पिटारा, क्या-क्या मिला?

Fri, 26 Feb 2016 08:46 AM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
ladies are very happy with rail budget

रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु के रेल बजट ने आधी आबादी को खुश कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाओं के लिए अब सफर आसान होने के साथ ही सुरक्षित भी होगा। दरअसल, नई हेल्पलाइन के अलावा महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीट आरक्षण की घोषणा से महिलाएं बेहद उत्साहित नजर आईं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि आरक्षण में महत्व मिलने से सफर आसान होगा। बोगी के मध्य हिस्से की सीटें महिलाओं को आरक्षित किया जाना सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम है। लोवर बर्थ का कोटा भी बढ़ा दिया गया है। इससे महिलाओं को और भी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन


खासकर बुजुर्ग महिलाओं को अपर बर्थ आरक्षित होने पर लोवर बर्थ के लिए अपने सहयात्रियों से गुहार नहीं करनी पड़ेगी। रेल में छेड़खानी की घटनाओं की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 182 जारी होने को भी महिलाओं ने बड़ी पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत अब चलती ट्रेन में एक फोन कॉल पर बच्चों के लिए गर्म पानी और दूध मुहैया कराए जाने जैसी सुविधाएं बेहद उपयोगी साबित होगी।

पिछले दिनों ट्रेन लेट होने के दौरान ट्विट के बाद एक महिला को उसके बच्चे के लिए रेल मंत्री ने दूध पहुंचवाया था। 2020 तक समय पर ट्रेन चलने और कन्फर्म टिकट की प्रतिबद्धता जैसी घोषणाओं से भी महिलाएं खुश हैं।

ये है महिलाओं की राय

ladies are very happy with rail budget

इस रेल बजट में यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। खासकर महिलाओं का। उनके लिए लोवर बर्थ, 30 प्रतिशत आरक्षण। केंद्र सरकार का ये कदम सराहनीय है। - पूनम चौरसिया, बीएचयू

रेल बजट में हम महिलाओं की सुरक्षा को प्रमुखता से जगह दी गई। सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन, सवारी डिब्बे में बीच की सीट। आरक्षण में भी तरजीह दी गई, बड़ी खुशी की बात है। - ज्योति सिंह, पहड़िया

ट्रेन में सफर करने के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। इस पर ध्यान दिया गया यह बेहद खुशी की बात है। हमें क्या चाहिए ट्रेनें समय से चलें और आरक्षण आसानी से मिले। रेल बजट में इसका वादा किया गया है। - सबरुन निसा, ककरमत्ता

महिलाओं के लिए लिए ट्रेन में सुरक्षा अहम मुद्दा है। इस रेल बजट में इस पर ध्यान दिया गया है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि रेल बजट में की गई इन घोषणाओं पर हकीकत में कितना काम होता है। - निलिशा अग्रवाल, बीएचयू

लंबी दूरी के  सफर में हमें काफी दिक्कतें सहनी पड़ती हैं। महिलाओं के लिए लोवर बर्थ और तीस प्रतिशत आरक्षण, सरकार की ये बड़ी पहल है। निश्चित रूप से इसकी तारीफ की जानी चाहिए। - परवीन, डीरेका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed