फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   laddu of andhra pradesh listed in guinness book fifth time

पांचवीं बार गिनीज बुक में शामिल हुआ आंध्र का लड्डू

Tue, 29 Dec 2015 02:05 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
laddu of andhra pradesh listed in guinness book fifth time

गणेश चतुर्थी के अवसर पर राज्य में स्थानीय दुकान के 8369 किलोग्राम वजन वाले लड्डू ने लगातार पांचवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

विज्ञापन


तापेश्वरम के श्री भक्त आंजनेय स्वीट्स के मालिक एस वेंकटरेश्वर राव ने कहा, ‘हमने रविवार को लगातार पांचवीं बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। स्टाफ और लोगों के सहयोग और भगवान गणेश के आशीर्वाद से हमें इस साल भी यह पुरस्कार मिला है।’

विज्ञापन

सितंबर में बनाया था इसे

laddu of andhra pradesh listed in guinness book fifth time

यह लड्डू 15 सितंबर 2015 को तापेश्वरम में बनाया गया था और गणेश उत्सव के दौरान विशाखापट्टनम में भगवान गणेश को चढ़ाया गया था।

उन्होंने कहा कि हमने 2011 में 5570 किलोग्राम, 2012 में 6599 किलोग्राम, 2013 में 7132 किलोग्राम और 2014 में 7858 किलोग्राम लड्डू बनाकर गिनीज रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed