रिक्शे से तय करेगा लद्दाख तक 3 हजार किमी का सफर
चालीस साल के दास की मंजिल है लद्दाख का मशहूर खारडूंग ला पास जो कि 17,582 फिट की ऊंचाई पर स्थित है।
गिनीज बुक में करना चाहते हैं नाम दर्ज
पिछले महीने शुरू किए अपने इस सफर पर दास फिलहाल उत्तर प्रदेश पहुंच गये हैं। दास ने कहा कि वह अपने इस अभियान के जरिये दुनियां में शांति का संदेश देना चाहते है।
अपने इस कठिन सफर को पांच महीने में पूरा करने की ठान चुके दास का सपना है कि उनका नाम ‘गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज किया जाए।