फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   laccfed scam main accused house is like a palace

महल से कम नहीं लैकफेड घोटाले के आरोपी का मकान

Sat, 08 Dec 2012 11:51 AM IST
कानपुर/ब्यूरो
कानपुर/ब्यूरो Updated Sat, 08 Dec 2012 11:51 AM IST
विज्ञापन
laccfed scam main accused house is like a palace

कहने को तो कानपुर के हितकारी नगर स्थित यह मकान लैकफेड घोटाले के मुख्य आरोपी और पूर्व चेयरमैन सुशील कटियार की संपत्तियों का एक तुच्छ टुकड़ा मात्र है, मगर इसे देखकर सुशील की शौकीन तबीयत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस गली में यह सबसे ऊंचा मकान है। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा यहां चार और मंजिल हैं। भीतर पूरी तरह मार्बल फिनिश है। शायद ही कोई कोना हो, जहां संगमरमर न लगा हो।

विज्ञापन


सवा सौ वर्ग गज एरिया में बने मकान के ग्राउंड फ्लोर में सबसे पीछे एक ऑफिसनुमा कमरा बना है। इसी के साथ एक छोटा सा रास्ता बेसमेंट में गया है। नीचे जाने वाली सीढ़ियों के साथ चार-चार फुट तक कीमती लकड़ी दीवारों पर जड़ी है। नीचे एक बड़ा सा हॉल है। यहां काफी महंगा फर्नीचर और सेंटर टेबल रखी है। कंप्यूटर रखने के लिए तीन स्थान बने हैं। इससे लगता है कि यहां कुछ महत्वपूर्ण कार्य होता था। आसपास के लोग बताते हैं कि यहां सुशील अपना ऑफिस चलाता था।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी, केडीए-नगर निगम आदि में ठेकेदारी के अलावा लैकफेड और एनआरएचएम से संबंधित हिसाब-किताब इन्हीं कंप्यूटरों पर होता था। मगर अब कंप्यूटर अपनी जगह पर नहीं हैं। ग्राउंड फ्लोर से ऊपर चढ़ने पर एक बेडरूम के साथ काफी बड़ा अटैच बाथरूम है। इस बाथरूम में जकूजी और स्टीम बाथ के लिए पूरा इंतजाम है। इस पर जमी धूल से स्पष्ट था कि यह कई दिन से इस्तेमाल नहीं किया गया है। यहां बने लगभग दस कमरों में ऐसा एक भी नहीं था, जिसमें विंडो या फिर स्पिलिट एसी न लगा हो। हालांकि ज्यादातर एसी गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि यहां अक्सर लोगों का आना-जाना लगा रहता था। वे कई-कई दिन तक रुकते थे। मकान इसी लिहाज से बनवाया गया था। रात-रात तक बैठकें चलती थीं और जाम छलकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed