फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kumar vishwas will contest from amethi against rahul gandhi

विश्वास ने मांगा राहुल के खिलाफ टिकट

Tue, 31 Dec 2013 11:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Dec 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas will contest from amethi against rahul gandhi

दिल्ली में सत्ता हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंदी पर हैं। आप के नेता कुमार विश्वास ने यूपी की अमेठी लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट मांगा है।

विज्ञापन


कुमार विश्वास अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए बाकायदा आवेदन किया है।

केजरीवाल को CM बनाने वाले 7 डायलॉग!
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अगले 10-15 दिनों में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। दिल्ली के बाद पार्टी की योजना करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी को भी चुनौती
इससे पहले रविवार को आप के नेता कुमार विश्वास ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि अगर वह राजनीति में वंशवाद को खत्म करना चाहते है तो आएं और अमेठी से चुनाव लड़कर दिखाएं।


कुमार विश्वास ने कहा कि एक खानदान ने पूरे देश को बर्बाद करके रख दिया है। अब इसे उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। इसलिए वह अगले साल अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, लेकिन वह उन्हें भी बुलाना चाहते हैं जो कांग्रेस के शहजादे के बारे में घंटों जिक्र करते हैं।

विश्वास ने कहा कि अगर मोदी नहीं आ सकते तो आम आदमी पार्टी को चिल्लर कहने वाले नितिन गडकरी को या राजनाथ सिंह को अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए भेज दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही नहीं, भाजपा में भी कई शहजादे हैं, जिन्हें दिल्ली में आप के उम्मीदवारों ने हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed