फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kumar vishwas slams congress mp raj babbar

'फिल्मों में रेप सीन पर माफी मांगें बब्बर'

Wed, 22 Jan 2014 08:33 PM IST
Updated Wed, 22 Jan 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
Kumar vishwas slams congress mp raj babbar

एक के बाद एक विवादों में फंसने वाले आप के नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर विवादस्पद बयान दिया है। इस बार उनके इस विवादित बयान से कांग्रेसी भड़क सकते हैं।

विज्ञापन


अपने नर्सों वाले बयान को लेकर हो रहे विवाद पर कुमार विश्वास ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि फिल्मों में दिखाए गए रेप सीन के बाद क्या राज बब्बर माफी मांगेंगे।
विज्ञापन


विश्वास ने सवाल किया कि क्या राज बब्बर ने जिन फिल्मों में रेप वाले सीन किए हैं उनके लिए उन्हें माफी नहीं मांगनी चाहिए। कुमार विश्वास ने चुनौती देते हुए कहा कि कोई मेरी कविताओं में नस्लभेदी टिप्पणी ढूंढकर दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं ने की बर्खास्तगी की मांग

Kumar vishwas slams congress mp raj babbar

अपने कव‌ि सम्मेलन के दौरान केरल की नर्सों पर ट‌िप्पणी को लेकर मह‌िला आयोग की अध्यक्षा ममता शर्मा ने कुमार व‌िश्वास पर न‌िशाना साधा था। ममता शर्मा ने कहा था क‌ि पार्टी को ऐसे नेता को न‌िकाल देना चाह‌िए।

कुमार के इस बयान को लेकर पूरी कांग्रेस ने उन पर धावा बोल द‌िया है। इस पूरे मामले में रीता बहुगुणा जोशी ने कहा क‌ि व‌िश्वास एक सभ्य इंसान नहीं है।

अब वह ये कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकते क‌ि इन्होंने ये वाली बात दो साल पहले कही थी और अब वो बदल चुके हैं।

ओमान चंडी ने भी की थी आलोचना

Kumar vishwas slams congress mp raj babbar
केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने केरल की नर्सों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास की आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज माफी मांगने को कहा था।

इस संबंध में चांडी ने केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी पर आप का नेतृत्व चुप्पी साधे हुए है। हालांक‌ि बाद में आप ने कुमार के इस बयान पर माफी मांगी है।

उन्होंने कहा कि विश्वास को तुरंत अपनी ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी को वापस लेना चाहिए और पूरे नर्सिंग समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

काली पीली नर्सें कहा था

Kumar vishwas slams congress mp raj babbar

विश्वास ने एक स्टेज शो के दौरान कहा था कि पहले अस्पतालों में केरल से आयीं काली-पीली नर्से होतीं थी जिन्हें देख लोग स्वभाविक रूप से उन्हें सिस्टर कहते थे लेकिन आजकल उत्तर भारत से नर्सें आने की वजह से लोग अस्पतालों में रूकना पसंद करते हैं।

वहीं केरल में भी कुमार व‌िश्वास की इस ट‌िप्पणी से रोष है। केरल के एक पूर्व आईएएस अधिकारी इस मामले में कुमार विश्वास के खिलाफ महिला आयोग से शिकायत करने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed