फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kuldeep bishnoi_amit shah

विश्नोई पर भारी पड़ गई 15 मिनट की देरी

Wed, 27 Aug 2014 12:43 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
kuldeep bishnoi_amit shah

हजकां प्रमुख कुलदीप विश्नोई पर महज 15 मिनट की देरी भारी पड़ गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के लिए तय वक्त पर नहीं पहुंचने के कारण विश्नोई को पार्टी मुख्यालय का चक्कर लगाकर लौट जाना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल, विश्नोई के पार्टी मुख्यालय पहुंचे से दो-तीन मिनट पहले शाह चुनाव समिति की बैठक में व्यस्त हो गए थे। करीब 15 मिनट के इंतजार के बाद विश्नोई को बैरंग लौटना पड़ा। इस मुलाकात में ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में हजकां-भाजपा गठबंधन पर अंतिम फैसला होना था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर दोनों की एक दो दिन में मुलाकात हो सकती है। हालांकि दोनों दलों के बीच गठबंधन बने रहने की संभावना बेहद कम है। लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल करने वाली भाजपा चाहती है कि हजकां न केवल पहले के समझौते के मुताबिक मुख्यमंत्री पद का दावा छोड़े, बल्कि 45 की जगह 20 से 25 सीटों पर ही मान जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने दिया था वक्त

kuldeep bishnoi_amit shah

शाह ने विश्नोई को दोपहर एक बजे का समय दिया था। मगर विश्नोई जब वहां पहुंचे तो सवा एक बज चुके थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ही शाह को विश्नोई के पहुंचने की सूचना दी गई, मगर उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

फिर चर्चा थी कि दोनों नेताओं की मंगलवार को शाम में ही मुलाकात हो सकती है। मगर मुलाकात का कार्यक्रम नए सिरे से तय नहीं होने के कारण विश्नोई देर शाम हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इससे यह संकेत गया है कि शाह खुद विश्नोई से मिलने के प्रति उत्सुक नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव साथ-साथ लड़ने के बाद हरियाणा में हजकां-भाजपा गठबंधन के खत्म होने की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

आम चुनाव में राज्य की सात सीटों पर कब्जा करने वाली भाजपा अब न तो पुराने फार्मूले के तहत हजकां को मुख्यमंत्री पद देना चाहती है और न ही 45 सीटें। पार्टी ने अध्यक्ष रामबिलास शर्मा के जरिए विश्नोई को इस आशय का संकेत पहले ही दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed