फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   know how now Internet reach in villages?

जानें अब गांवों में कैसे पहुंचेगा इंटरनेट?

Thu, 05 Nov 2015 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 05 Nov 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
know how now  Internet reach in villages?

देश के हर गांव को इंटरनेट की सुविधा से लैस करने के सरकार के सपने को व्हाइट डॉट फाई के जरिए आसानी से साकार किया जा सकता है। इस सेवा के स्पेक्ट्रम के जरिए गांवों को आसानी से इंटरनेट से जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन


वैसे गांवों से भी जहां अभी तक बिजली तक नहीं पहुंची है। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में व्हाइट.फाई नामक अपनी सेवा के जरिए आंध्र प्रदेश के गांवों को इंटरनेट से जोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन


इस सेवा के जरिए इंटरनेट पहुंचाने के लिए केबल सेवा या आप्टिकल फाइबर की जरूरत भी नहीं है। सरकार ने देश के 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का लक्ष्य रखा है, लेकिन यह काम काफी धीमी गति से चल रहा है और अब तक 20,000 ग्राम पंचायतों को भी ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा नहीं जा सका है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट का व व्हाइट डॉट फाई सेवा देश के हर घर को इंटरनेट से जोड़ने के काम आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इस बात का नहीं हुआ खुलासा

know how now  Internet reach in villages?

माइक्रोसॉफ्ट के इंडिया स्ट्रेटेजी हेड अनिल कुमार रेड्डी ने बताया कि व्हाइट डॉट फाई एक डिवाइस है, जिसे कसी जगह पर स्थापित कर देने के बाद उसके आसपास के 30 किलोमीटर इलाके में इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह डिवाइस स्पेक्ट्रम के माध्यम से अपनी सेवा देती है और यह उन स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करती है जो बेकार पड़े हैं। इसलिए इसकी लागत भी खास नहीं आती है।

हालिंक रेड्डी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि इस डिवाइस को लगाने पर कितना खर्च आता है। उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट आंध्र प्रदेश के गांव में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस डिवाइस को लगाया जा रहा है और सफल होने पर अन्य जगहों पर भी इसे लगाने का काम किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट सरकार से इस डिवाइस के जरिए गांव-गांव तक इंटरनेट की सुविधा पहुंचाने के लिए सहयोग की बात कर रही है। सबसे बड़ी बात है कि व्हाइट.फाई डिवाइस को लगाने के बाद घंटों में 30 किलोमीटर के आसपास के लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed