फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kirty azad rejected jaitly reply on ddca in loksabha

लोकसभा में पहुंची जेटली और कीर्ति आजाद की लड़ाई, BJP हुई असहज

Mon, 21 Dec 2015 07:51 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
kirty azad rejected jaitly reply on ddca in loksabha

लोकसभा में भाजपा के लिए हालात उस समय असहज हो गए, जब डीडीसीए मामले में वित्तमंत्री अरुण जेटली की सफाई पर उसी के सांसद कीर्ति आजाद ने सवाल उठा दिया। कीर्ति आजाद ने रविवार को एक वीडियो जारी कर डीडीसीए में अरूण जेटली के अध्यक्ष रहते किए गए घपलों का खुलासा किया था।

विज्ञापन


कीर्ति ने दावा किया कि जेटली के डीडीसीए के अध्यक्ष रहते फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के निर्माण के लिए बिना किसी जांच और टेंडर के ठेके दिए गए। उन्होंने दावा किया कि डीडीसीए ने बीसीसीआई से मिलने वाले करोड़ों रुपये में हेराफेरी की।
विज्ञापन


सोमवार को डीडीसीए में हुए घोटालों के मसले पर कांग्रेस ने राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा किया। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के आरोपों का जवाब देने के लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली खुद खड़े हुए। हालांकि उन्होंने वही बातें दोहराई, जो पिछले दिन डीडीसीएस मसले की सफाई में लिखे गए अपने ब्लॉग में कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति ने सीबीआई जांच कराने की मांग की

kirty azad rejected jaitly reply on ddca in loksabha

जेटली ने कहा कि 114 करोड़ रुपए में 42,000 की क्षमता का स्टेडियम बनाया गया, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में जवाहर लाल नेहरू की मरम्मत पर ही 900 करोड़ खर्च हुए थे। उन्होंने कहा कि डीडीसीए को लेकर लग रहे आरोप निराधार और मनगढंत हैं।

हालांकि जेटली अपनी सफाई देकर जैसे ही बैठे कीर्ति आजाद अपनी जगह पर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम 114  करोड़ रुपए में बना, ये सच है। लेकिन आज उसकी हालत क्या है, ये हम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीडीसीए के मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

इससे पहले जेटली ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के छह नेताओं पर मानहानि का मुकदमा ठोंक दिया। कीर्ति आजाद ने जेटली का चुनौती देते हुए ट्विटर पर लिखा, हेलो अरुण जेटली हम पर डीफेमेशन फाइल कर रहे हो ना? प्‍लीज करो ना। उन्होंने आगे लिखा, ''अरुण जेटली आपने मेरा नाम क्यों हटा दिया। आपने तो मेरे लेटर्स दिखाए थे। मुझ पर करो ना केस।

सोनिया ने किया जेटली पर पलटवार

kirty azad rejected jaitly reply on ddca in loksabha

केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने लोकसभा में अरुण जेटली का बचाव करते हुए कहा, ''जेटलीजी 2013 से डीडीसी के अध्यक्ष नहीं हैं। वे देश में अपनी ईमानदारी के लिए मशहूर हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सोमवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली के आरोपों पर पलटवार किया है। जेटली ने दो दिन पहले कीर्ति आजाद का नाम लिए‌ बिना कहा था कि भाजपा के एक सांसद ने यूपीए शासकाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, उस समय सोनिया और उस सांसद ने कहा ‌था कि वे दोनों मिलकर जेटली को निपटा देंगे।

जेटली के आरोपों पर पलटवार करते हुए सोनिया गांधी ने पूछा कि क्या हर चीज के लिए वे ही दोषी हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed