फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kirti will cause fame and wrangling in bjp

कीर्ति पर भाजपा में और बढ़ सकती है तकरार

Mon, 28 Dec 2015 11:15 AM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
kirti will cause  fame and wrangling in bjp

 भाजपा से निलंबित किए गए सांसद कीर्ति आजाद पर पार्टी में तकरार बढ़ने की आशंका दिख रही है। पार्टी आलाकमान ने माफी नहीं मांगने पर कीर्ति को बाहर का दरवाजा दिखाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


वहीं पार्टी को भेजे अपने जवाब में सवालों की बौछार करने वाले कीर्ति पूरे मामले में फिलहाल हथियार डालने के मूड में नहीं हैं। इसके अलावा पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को पहले ही कीर्ति के खिलाफ की गई कार्रवाई बेहद नागवार गुजरी है।
विज्ञापन


पार्टी के अतिविशिष्ट सूत्र के मुताबिक कीर्ति द्वारा कारण बताओ नोटिस पर दिया गया जवाब आलाकमान को बेहद नागवार गुजरा है। नेतृत्व ने करीब-करीब तय कर लिया है कि अगर कीर्ति पूरे मामले में माफी नहीं मांगते तो उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग नेताओं के कारण भी बढ़ सकता है विवाद

kirti will cause  fame and wrangling in bjp

पार्टी को दिए जवाब में कीर्ति ने डीडीसीए को गैर सरकारी संस्था बताते हुए कहा था कि ऐसी संस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले को उठाना पार्टी लाइन का उल्लंघन कैसे हो गया। इसके अलावा पार्टी के कड़े रुख के बावजूद वह अपना रवैया नरम करने को तैयार नहीं दिख रहे।

भाजपा के बुजुर्ग नेताओं के रुख के कारण भी विवाद बढ़ सकता है। कीर्ति के निलंबन के एक दिन बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार और यशवंत सिन्हा ने बैठक की थी।

इसमें कीर्ति के निलंबन की प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। तय किया गया था कि इस मामले में आडवाणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। ऐसी स्थिति में अगर नेतृत्व कीर्ति को बर्खास्त करने का फैसला करता है तो सबकी नजरें एक बार फिर से बुजुर्ग नेताओं पर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed