फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kiran kumar reddy takes potshots at digvijay singh

आंध्र के सीएम और दिग्विजय में जुबानी जंग

Sat, 28 Sep 2013 01:13 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
एजेंसी/हैदराबाद Updated Sat, 28 Sep 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
kiran kumar reddy takes potshots at digvijay singh

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


प्रदेश विभाजन के मुद्दे पर दिग्विजय और उनके बीच जारी जुबानी जंग पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि हम दोनों में न कोई विवाद है और न कोई सीजफायर जैसी स्थिति।
विज्ञापन


दिग्विजय ने हाल ही में उन्हें याद दिलाया था कि वे संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं न कि सीमांध्र के।

कांग्रेस महासचिव के इस बयान पर रेड्डी ने कहा कि हां मैं संयुक्त आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। यह चीज मुझे प्रदेश को संयुक्त बनाए रखने के लिए संघर्ष करने को और ऊर्जावान बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे दिग्विजय का काफी सम्मान करते हैं। वे हमारे नेता है।

प्रदेश के विभाजन के फैसले के चलते कांग्रेस के प्रति उनकी वफादारी में कमी आने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता 100 फीसदी है।


साथ ही संयुक्त आंध्र प्रदेश के प्रति भी उनकी प्रतिबद्धता सौ प्रतिशत है लेकिन वह नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस और संयुक्त आंध्र के बीच चुनने की स्थिति उनके सामने आए।

रेड्डी ने कहा कि एक गलती हो चुकी है लेकिन वह इसमें कोई पार्टी नहीं है।

एक नई पार्टी के गठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सबसे बड़ी चिंता तेलुगू लोगों के भविष्य की रक्षा करना है।

उनका राजनीतिक भविष्य मायने नहीं रखता है क्योंकि वह पहले ही मुख्यमंत्री हैं। वह संयुक्त आंध्र प्रदेश के लिए अपने पद का बलिदान करने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed