फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   khurshid trust scam rangi got hearing aid

खुर्शीद ट्रस्ट मामलाः रंगी को मिल गई हियरिंग मशीन

Mon, 15 Oct 2012 12:30 PM IST
फर्रुखाबाद/ब्यूरो
फर्रुखाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 15 Oct 2012 12:30 PM IST
विज्ञापन
khurshid trust scam rangi got hearing aid

डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में विकलांगों के नाम पर चल रहे वित्तीय अनियमितता के खेल में एक नया कारनामा सामने आया है। रविवार को दिल्ली में सलमान खुर्शीद व लुईस की कांफ्रेंस के जवाब में टीम केजरीवाल ने जमीनी तथ्य जुटाने की कवायद की। जिस समय कानून मंत्री मीडिया से रूबरू थे, उसी समय लाभार्थियों की सूची के सत्यापन के लिए केजरीवाल टीम के स्वयंसेवक गांव की खाक छान रहे थे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नुमाइंदों ने दावा किया कि पड़ताल में दो नाम फर्जी मिले हैं। वहीं, स्टिंग ऑपरेशन में हियरिंग मशीन न मिलने का खुलासा करने वाले रंगी गायब हैं। गांव वाले उन्हें शनिवार को उपकरण दिए जाने की बात जरूर स्वीकारते हैं।

विज्ञापन


ट्रस्ट के कैंप में हियरिंग मशीन न मिलने का खुलासा करने वाले पितौरा निवासी कोल्हू मिस्त्री रंगी खां शनिवार से गायब हैं। परिजन उनके बारे में कुछ भी बता नहीं रहे हैं। कुरेदने पर बताया गया कि वह शाम को किसी रिश्तेदारी में गए हैं। गांव के लोग दबी जुबान से बताते हैं कि शनिवार को कुछ लोग गाड़ियों से आए थे। उन्होंने हियरिंग मशीन दे दी है। वही लोग साथ में ले गए हैं।
विज्ञापन


सर्वोदय मंडल व इंडिया अगेंस्ट करप्शन टीम से जुड़े लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रंगी की पत्नी आंकला बेगम ने उनसे मशीन दिए जाने की बात कही है। रविवार सुबह संजय सिंह व मनीष सिसौदिया ने ट्रस्ट से उपकरण पाने वालों की सूची के नाम लक्ष्मण सिंह को सत्यापन के लिए दिए थे। इसमें मूसाखिरिया गांव के सलमान पुत्र इमरान का नाम भी शामिल था। गांव में पहुंचने पर सलमान की रिहाइश वहां नहीं मिली। प्रधान मृदुल कटियार ने गांव में एक ही मुस्लिम परिवार के निवास की तस्दीक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटियार का कहना है कि उस परिवार में ऐसा कोई भी नहीं रहता है। शहर के भाऊटोला में विनीत पुत्र राम सिंह की रिहाइश भी नहीं मिली। लक्ष्मण सिंह ने दावा किया कि उपकरण पाने वालों की सूची में शहर के जटपुरा में रहने वाले सोनू पुत्र गणेश व हाता बडा़ खेल के मोहम्मद कलीम पुत्र दीन मोहम्मद को खोजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूची में फर्जी नामों के शामिल होने से वित्तीय अनियमितता का मामला सही साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed