{"_id":"4689d1d8-1b5e-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"khurshid-had-to-cancel-their-hajj-pilgrimage","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्शीद को रद्द करनी पड़ी अपनी हज यात्रा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुर्शीद को रद्द करनी पड़ी अपनी हज यात्रा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Oct 2012 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ट्रस्ट की ओर से सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप झेल रहे कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को अपनी हज यात्रा रद्द करनी पड़ी है। यह जानकारी उनके करीबी सूत्रों ने दी। उनका यह फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयासों के बाद आया है। उन्हें आज हज यात्रा के लिए रवाना होना था और अगले हफ्ते के आखिर तक वापस आना था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि समाचार चैनल आजतक के ‘स्टिंग ऑपरेशन’ में खुर्शीद और उनकी पत्नी की संस्था ‘जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट’ पर विकलांग लोगों को उपकरण मुहैया कराने के लिए जारी कोष के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने खुर्शीद पर निशाना साधा। खुर्शीद ने इन आरोपों का खंडन किया है, हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन