{"_id":"74763be0-d733-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kharge-may-get-railway-ministery-in-cabinet-reshuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल फेरबदलः खड़गे को मिल सकता है रेल मंत्रालय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मंत्रिमंडल फेरबदलः खड़गे को मिल सकता है रेल मंत्रालय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Jun 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज शाम अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शाम साढ़े पांच बजे नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर भी यह अंतिम फेरबदल किया जाएगा। साथ ही इसमें कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पसंदीदा चेहरों को भी जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल में फेरबदल आज शाम 5.30 बजे
विज्ञापन
इस फेरबदल में रेल मंत्रालय मौजूदा श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपे जाने की संभावना है।
रेल मंत्रालय से पवन बंसल के इस्तीफे के बाद भी मल्लिकार्जुन खड़गे को यह विभाग इसे सौंपे जाने की चर्चा थी लेकिन उस समय सीपी जोशी को यह जिम्मेदारी दी गई।
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे भी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में से एक थे।
साथ ही नए मंत्रिमंडल में ऑस्कर फर्नांडीज को एक बार फिर से अपने पुराने श्रम मंत्रालय में लाया जा सकता है।
माना जा रहा है कि फेरबदल में चार कैबिनेट तथा चार से छह राज्य मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार के अलावा सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन का कार्यभार संभाल रहे ओडिशा के नेता श्रीकांत जेना को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने की उम्मीद है।
टीम राहुल से भी कैबिनेट मंत्री
टीम राहुल की अहम युवा कार्यकर्ता मध्य प्रदेश की मीनाक्षी नटराजन को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
टीम राहुल से जुडे सनीमुल उस्मान को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है जबकि जी एस चाडक, विलास मुत्तेमवार और बीरेंद्र सिंह को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की उम्मीद है।
लंबे समय से खाली थे पद
तृणमूल कांग्रेस और डीएमके के समर्थन वापस लेने के बाद इन पार्टियों के कोटे वाले खाली पड़े पदों को भरे जाने की चर्चा लंबे समय से की जा रही थी।
इसी बीच भ्रष्टाचार के आरोपों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के करीबी रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से मंत्रिमंडल में कई पद रिक्त थे।
सड़क एवं परिवहन मंत्री सीपी जोशी और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।