फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kerosene subsidies reach into account of poor people

गरीबों के खाते में सीधे पहुंचेगी केरोसिन सब्सिडी

Tue, 06 Nov 2012 12:45 AM IST
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय Updated Tue, 06 Nov 2012 12:45 AM IST
विज्ञापन
kerosene subsidies reach into account of poor people

महंगाई की आग में झुलस रहे आम आदमी तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अब भाजपा शासित राज्यों ने भी सरकार का साथ देना शुरू कर दिया है। गरीबों को केरोसिन सब्सिडी का नकद लाभ देने की केंद्र की योजना में 11 राज्यों ने अपनी रुचि दिखाई है। इनमें मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा और झारखंड भी शामिल हैं। इन राज्यों में अब पीडीएस के जरिए केरोसिन प्राप्त करने वालों के खाते में सीधे नकद सब्सिडी की राशि जमा कर दी जाएगी। नई योजना का आगाज इसी वित्त वर्ष में किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे सब्सिडी की राशि जमा कराने का दिशा निर्देश जारी कर दिया है। जिन गरीबों को अब तक रियायती दर पर आसानी से केरोसिन उपलब्ध नहीं हो पाता था उन्हें बिना किसी समस्या के इसका नकद लाभ मिल सकेगा। हालांकि गरीबों को पहले पहल बाजार मूल्य पर केरोसिन खरीदना होगा। खास बात यह है कि पीडीएस के जरिए केरोसिन उठाने वाले व्यक्ति ने अगर इसकी खरीद नहीं भी की है तो शुरुआती तौर पर उसके खाते में सब्सिडी की रकम डाल दी जाएगी।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों के खाते में पहली तिमाही में एकमुश्त तीन माह के लिए सब्सिडी की रकम जमा कराई जाएगी। जबकि दूसरी तिमाही से मासिक सब्सिडी की रकम को डाला जाएगा। मंत्रालय का मानना है कि नई योजना के जरिए सब्सिडी का लाभ जरूरतमंद तक पहुंच सकेगा। जबकि मिलावटखोरी और केरोसिन चोरी को भी कम करने में मदद मिलेगी। इस योजना को भविष्य में आधार परियोजना से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि नई योजना के जरिए यह मालूम करना भी आसान होगा कि राज्यों को आवंटित किए गए केरोसिन का लाभ जरूरतमंद तक पहुंच रहा है या नहीं। इसी आधार पर भविष्य में राज्यों के केरोसिन आवंटन में कटौती भी जाएगी। गौरतलब है कि गरीबों के खाते में सीधे केरोसिन सब्सिडी के हस्तांतरण की योजना को पहले पहल राजस्थान के अलवर में शुरू किया गया था। मंत्रालय की ओर से इस योजना को लागू करने के लिए प्रत्येक इच्छुक राज्य को सौ करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

इन 11 राज्यों में शुरू होगी योजना
हिमाचल प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, सिक्किम, पांडिचेरी, अंडमान निकोबार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed