फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kerala Mosque Pays Homage To A Hindu Martyr Every Year

हिंदू शहीद के लिए इस मस्जिद में हर साल होती है नमाज

Wed, 04 Nov 2015 04:41 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
Kerala Mosque Pays Homage To A Hindu Martyr Every Year

मलप्पुरम की एक मस्जिद वर्षों से सांप्रदायिक सौहार्द्र का अद्भुत नमूना पेश कर रही है। मस्जिद में हर वर्ष एक हिंदू शहीद की याद में विशेष नमाज अदा की जाती है। हिंदू शहीद कुन्हेलू को वालियंगड़ी जुम्मा मस्जिद में दफनाया गया था।

विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर कुन्हेलू को एक वीर योद्घा के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने 290 साल पहले कोझिकोड़ के तत्कालीन शासक जमोरिन के खिलाफ 43 मुस्लिम योद्घाओं साथ मिलकर युद्घ लड़ा था।
विज्ञापन


ऐतिहासिक प्रमाणों और कवि मोयिनकुट्टी वायडार की मलप्पुरम किस्सा माला में भी कुन्हेलू की वीरता का जिक्र है।

शहीदों की याद में मनाया जाता है त्योहार

Kerala Mosque Pays Homage To A Hindu Martyr Every Year

मलप्पुरम ‌किस्‍सा माला में बताया गया है कि कर इकट्ठा करने के मसले पर जमोरिन के मंत्री वारक्कल पारा नाम्बी से हुए युद्घ में 44 योद्घा शहीद हो गए थे। कुन्हेलू हिंदू थे, और सुनार समुदाय से थे। उन्होंने अलिमारक्कर के नेतृत्व में मु‌स्लिम दोस्तों के साथ मिलकर संघर्ष किया।

युद्घ के दरम्यान नाम्बी ने म‌स्जिद में आग लगा दी, जिससे मुसलमान वहां से भाग गए। हालांकि बाद में मामला सुलझ गया और नाम्‍बी ने मस्जिद की मरम्‍मत कराई। कई मुस्लिम परिवारों को वापस मलप्पुरम लेकर आया। वही मस्जिद धीरे-धीरे मलप्‍पुरम में एक प्रमुख धार्मिक केंद्र बन गई।

नाम्‍बी के साथ हुए युद्घ में शहीद होने वाले लड़ाकों की याद में हर वर्ष 'आडु नेरचा' नाम का त्योहार मनाया जाता है, जिसमें कुन्हेलू के वंशजों को भी बुलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed