फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kerala minister slammed for meeting modi

मोदी से मुलाकात कर फंसे केरल के मंत्री

Sat, 20 Apr 2013 08:05 PM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी Updated Sat, 20 Apr 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
kerala minister slammed for meeting modi

केरल के श्रम मंत्री और आरएसपी (बी) नेता शिबू बेबी जॉन की गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल ही में हुई मुलाकात का कांग्रेस और उसके यूडीएफ सहयोगियों ने विरोध किया है।

विज्ञापन


मामले को तूल पकड़ता देख राज्य के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने शनिवार को इस मसले पर जॉन से स्पष्टीकरण मांगा है। चांडी ने कहा कि जॉन ने मोदी से सिर्फ विकास और प्रशिक्षण के मसलों पर चर्चा की है।
विज्ञापन


चांडी ने यह भी कहा कि गुजरात के विकास का मॉडल केरल के लिए किसी भी हालत में सटीक नहीं होगा।

विवाद में शामिल होते हुए सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता वीएस अच्युतानंदन ने कहा कि जॉन और मोदी की मुलाकात की जानकारी चांडी को रही होगी।

सीपीआई के सूत्रों ने कहा कि श्री नारायण मट वरकाला में होने वाले उस समारोह से अच्युतानंदन दूर रह सकते हैं जिसमें मोदी बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जॉन ने कहा कि मैंने अपने विभाग से संबंधित मसलों पर ही मोदी से चर्चा की। मैंने विकास और प्रशिक्षण संबंधी विषय पर जानकारी ली। उनसे मेरी किसी तरह की राजनीतिक बातचीत नहीं हुई।

मैं पहले अहमदाबाद में गुजरात के श्रम मंत्री से मिला और उन्होंने ही मुझसे मोदी से मिलने को कहा। जॉन ने यह भी कहा कि उन्हें इस मुलाकात से बचना था।

इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वायलार रवि ने कहा कि गुजरात के विकास के मॉडल को केरल के लिए किसी हालत में सही नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed