{"_id":"47ab7338296279180450906d49729805","slug":"kerala-government-gave-fund-for-tehelka-fest","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तेजपाल को कांग्रेस ने दिए 1.70 करोड़'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'तेजपाल को कांग्रेस ने दिए 1.70 करोड़'
एजेंसी/दिल्ली
Updated Sat, 30 Nov 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पी एस श्रीधरन ने आज दावा किया कि गोवा में तहलका पत्रिका के कार्यक्रम थिंक फेस्ट को केरल की कांग्रेस सरकार ने एक करोड़ 70 लाख रुपए दिए थे।
विज्ञापन
जबकि केरल का पर्यटन विभाग आर्थिक तंगी की हालात से गुजर रहा है।
भाजपा कार्यकारिणी सदस्य ने आरोप कि तहलका का ये पूरा कार्यक्रम केरल सरकार द्वारा प्रायोजित था और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।
श्रीधरन ने केरल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे केरल के पर्यटन विभाग ने आखिर इस कार्यक्रम के लिए एक करोड सत्तर लाख की रकम कहां से और क्यों दी?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार थिंकफेस्ट का आयोजन तरूण तेजपाल की कंपनी थिंकवर्क्स ने किया था। इस कंपनी में तेजपाल की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत तथा उसकी बहन नीना की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत है।
विज्ञापन
इसके साथ ही तहलका की पूर्व मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी के पास भी कंपनी के 10 फीसदी शेयर हैं।
श्री धरन ने कहा कि अन्य राज्य सरकारों ने जब इस कार्यक्रम को वित्तीय सहायता देने से मना कर दिया था तो केरल सरकार ने मानकों का उल्लघंन कर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।