फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal will be started satyagrah

मुख्यमंत्री बनने के बाद शुरू होगा केजरीवाल का सत्याग्रह

Thu, 26 Dec 2013 01:39 AM IST
संतोष कुमार, अमर उजाला/नई दिल्ली
संतोष कुमार, अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Thu, 26 Dec 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
kejriwal will be started satyagrah
दिल्ली फतह के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में पांव पसारने की तैयारी कर ली है। दिल्ली को पानी दिलाने के बहाने अरविंद केजरीवाल कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दो-दो हाथ करते दिखेंगे।
विज्ञापन


अरविंद, दिल्ली में अजमाए गए अपने सत्याग्रह रूपी हथियार का इस्तेमाल हरियाणा सरकार को घेरने के लिए करेंगे। पार्टी की कोशिश हरियाणा के लोगों को लामबंद करने की भी होगी।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली को पानी की सप्लाई के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर निर्भर रहना पड़ता है। दिल्ली जल बोर्ड राजधानी में रोजाना करीब 835 एमजीडी पानी की सप्लाई करता है। इसका करीब पचास फीसदी हिस्सा हरियाणा से मिलता है। वहीं, करीब 25 फीसदी हिस्सा गंगनहर से आता है। लिहाजा अरविंद की सरकार को अपने 700 लीटर पानी मुहैया कराने के वादे पर खरा उतरने के लिए हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकार पर निर्भरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन देखा जाता है कि दिल्ली-हरियाणा के बीच पानी का विवाद चर्चा में रहता है। गर्मियों में दोनों राज्यों के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों का सिलसिला चलता रहता है। कई बार मामला केंद्र सरकार के दरबार तक चला जाता है। केंद्र के दखल के बावजूद हरियाणा सरकार पानी देने में कंजूसी से बाज नहीं आता।

बुधवार को भी अरविंद ने दोहराया कि सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर उन इलाकों में 700 लीटर पानी की सप्लाई का आदेश जारी कर दिया जाएगा, जहां पाइप लाइन है। वहीं, पाइप लाइन की जद से बाहर दूसरे इलाकों के लिए भी उपयुक्त इंतजाम किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मानते हैं कि हरियाणा सरकार इसमें अड़चन पैदा कर सकती है। इसके लिए पार्टी की रणनीति है कि इसके लिए पहले कोशिश होगी कि विवाद से बचा जाए।


फिर भी अगर हरियाणा सरकार नहीं मानती तो हुड्डा सरकार के खिलाफ अरविंद सड़क पर उतरेंगे। पूर्व सरकारों की तरह इसमें मामला दो राज्यों के बीच संघर्ष का नहीं होगा बल्कि हरियाणा की कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश होगी। इस दौरान धरना-प्रदर्शन व अनशन तक के सभी विकल्पों को अजमाया जा सकता है।

दिल्ली में पेयजल की मौजूदा स्थिति
- गर्मी में मांग करीब 1100 एमजीडी, सप्लाई 835 एमजीडी
- हरियाणा से यमुना नहर के जरिए मिलता 467 एमजीडी पानी
- गंगनहर से होती 240 एमजीडी की सप्लाई
- लीकेज व चोरी के नाम पर 40 फीसदी पानी होता बर्बाद
- पानी के 400 टैंकरों की जीपीएस से होती है मॉनिटरिंग
-  रिसाइकिल प्लांट से मिलता दो एमजीडी
-  करीब 100 एमजीडी मिलता भूजल

सीएजी की रिपोर्ट का आंकड़ा
- दिल्ली में कुल घर 33.41 लाख
- जल बोर्ड के पाइप पर निर्भर 27.16 लाख घर
- ट्यूबवेल या हैंडपंप पर निर्भर 4.61 लाख घर
- तालाब या टैंक पर निर्भर 1.64 लाख घर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed