{"_id":"4fceb716-4810-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-s-party-in-opposition-to-reservation-in-promotions","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में केजरीवाल की पार्टी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में केजरीवाल की पार्टी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Dec 2012 11:39 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरवाल की नवगठित आम आदमी पार्टी ने प्रमोशन में आरक्षण बिल को गैरकानूनी बताया है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण लागू करने के लिए किया जा रहा संविधान संशोधन गैरकानूनी है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि वे बिल के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का समर्थन करते हैं।
आरक्षण का विरोध कर रही सर्वजन हिताय संघर्ष समिति ने राज्यसभा के सभी सांसदों को एक मेल भेज कर अपील की है कि वे देशहित में पार्टी व्हिप को नकार कर बिल के खिलाफ वोट करें।
विज्ञापन
वहीं, प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे को आज राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन