फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal produces more evidence against khurshid

सलमान खुर्शीद ने गलत तस्वीरें दिखाई: केजरीवाल

Mon, 15 Oct 2012 02:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Oct 2012 02:00 PM IST
विज्ञापन
kejriwal produces more evidence against khurshid

डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में विकलांगों के नाम पर होने वाली वित्तीय अनियमितता को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को एक बार फिर कठघरे में खडा़ कर दिया। केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद पर गलत तस्वीरें पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद ने अपने बचाव में कल जो तस्वीरें पेश की थीं, वह साल 2010 की हैं, जबकि वित्तीय अनियमितता का मामला साल 2009 का है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि कानून मंत्री के ट्रस्ट ने उन लोगों को हियरिंग मशीनें दे दीं, जो पैर से लाचार थे। अपनी इस बात की पुष्टि के लिए उन्होंने मंच पर मैनपूरी निवासी पंकज को भी बुलाया हुआ था। उन्होंने कहा कि सामान पाने वालों की जो सूची ट्रस्ट ने दी है, वह गलत है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि 24 घंटे के अंदर गवाह टूटते जा रहे हैं। सलमान खुर्शीद दबाव डालकर लोगों से गवाही भी दिलवा सकते हैं। उन्होंने सरकार पर सलमान खुर्शीद के बचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खुर्शीद के बचाव में आने पर केजरीवाल ने सवाल किया कि एनजीओ सलमान खुर्शीद का है या फिर कांग्रेस पार्टी का?
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि सलमान ख़ुर्शीद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मामले की जांच की बात कर रहे हैं, लेकिन उस पर यकीन कैसे किया जा सकता है क्योंकि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले की निष्पक्षतापूर्वक जांच किए जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed