फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal on rakhi

वाह केजरीवाल: पहले वादा तोड़ा, फिर आंखें दिखाई

Sat, 22 Mar 2014 12:40 PM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
kejriwal on rakhi

केजरीवाल ने राखी बिड़लान को टिकट देने के मामले में कहा है कि अगर मैंने वादा तोड़ा है तो क्या गलत किया है। फरीदाबाद में रोड शो के दौरान उनको काले झंडे भी दिखाए गए।

विज्ञापन


आपको बता दें कि केजरीवाल दो दिनों के हरियाणा दौरे पर हैं। आज वे हरियाणा दौरे के पहले दिन पार्टी का प्रचार करने के लिए फरीदाबाद में रोड शो कर रहे थे।

विज्ञापन

अरविंद ने तोड़ा वादा

kejriwal on rakhi

अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि आपने विधायकों को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारने का वादा किया था, और राखी बिडलान को टिकट देकर आपने वो वादा तोड़ दिया।

इस सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि,"वादा तोड़ दिया तो क्या गलत किया? कौन सा गुनाह कर दिया?"

राखी को टिकट दिए जाने पर पार्टी के भीतर से भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं और कार्यकर्ताओं के एक धड़ा भी खफा है।

पहले भी फंस चुके हैं यू-टर्न पर

kejriwal on rakhi

इससे पहले भी केजरीवाल यू-टर्न लेकर फंस चुके हें। विरोधी राजनीतिक दल उन पर इसी बात को लेकर लगातार हमले करते रहे हैं। इसकी शुरुआत रामलीला मैदान से हुई, जब केजरीवाल कहा करते थे कि वह चुनावी राजनीति में नहीं आएंगे।

लेकिन अन्ना आंदोलन के बाद उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला‌ किया और साफ कर दिया कि वह चुनावों के बाद कांग्रेस या भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगे। लेकिन 28 सीटों पर जीतने के बाद उन्हें सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के समर्थन की जरूरत थी और समर्थन लिया गया।

विज्ञापन

विधायक को लोकसभा ‌टिकट क्यों?

kejriwal on rakhi

इसके बाद सरकार गाड़ी लेने, सरकारी मकान लेने और ऐसे कई मामलों पर पलटी को लेकर केजरीवाल घिरे और आलोचना का शिकार हुए। ताजा मामला दिल्ली में आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधायक बने नेताओं को लोकसभा का टिकट देने से जुड़ा है।

केजरीवाल ने कहा था कि विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट नहीं दिया जाएगा। बाद में खबर आई कि AAP के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ने और जीतने वाली राखी बिडलान को लोकसभा का ‌टिकट दिया जा रहा है। इस पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही बवाल मचा दिया। विनोद कुमार बिन्नी बगावत कर गए।

पहले महेंद्र सिंह को दिया था टिकट

kejriwal on rakhi

इसके बाद मामला दबाने के लिए राखी की जगह ‌महेंद्र सिंह को ‌टिकट दिया गया, लेकिन उन्होंने राखी पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए टिकट लौटा दिया और कहा कि वह पार्टी के साथ बने रहेंगे।

महेंद्र के टिकट लौटाने के तुरंत बाद यह टिकट राखी को दे दिया गया। जब केजरीवाल से इस बारे में सवाल किया गया, तो उनका कहना है कि अगर वो अपनी बात से मुकर गए, तो क्या हुआ? जाहिर है, यह सियासत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed