{"_id":"e6d6d224-cb50-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-likely-to-take-on-sheila-dikshit-in-delhi-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री जिस विधानसभा से उतरेंगी, वहीं से केजरीवाल मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
पार्टी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल को भी चुनौती दी है कि वो भी केजरीवाल और शीला के खिलाफ चुनावी मैदान में दमखम दिखाएं।
आगामी विधानसभा चुनाव में सीट पर फैसला करने के लिए आयोजित सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से सीधे मुकाबला करने के लिए केजरीवाल के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
हालांकि, इसके लिए अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सौ लोगों के हस्ताक्षर लेने होंगे और स्क्रीनिंग कमेटी को बताना होगा कि वो चुनाव कैसे जीतेंगे। वेबसाइट के माध्यम से भी जनता का मत लिया जाएगा। फिर यह तय होगा कि अरविंद चुनाव लड़ेंगे या नहीं।
विज्ञापन
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गई हैं। पार्टी नवंबर में इस भ्रष्टाचार के पहले खंभे को गिराएगी। 15 साल से मुख्यमंत्री के शासन में जनता बिजली-पानी, महंगाई और भष्टाचार से परेशान है।
केजरीवाल ने भाजपा पर कांग्रेस के साथ मैच फिक्स करने का भी आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर मुख्यमंत्री के सामने कमजोर उम्मीदवार उतारती है।