फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kejriwal is running on "Hit and run" policy says BJP

‘हिट एंड रन’ की नीति पर चल रहे हैं केजरीवाल: भाजपा

Wed, 17 Oct 2012 01:45 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Oct 2012 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal is running on "Hit and run" policy says BJP
रॉबर्ट वाड्रा और सलमान खुर्शीद के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अरविंद केजरीवाल की ओर से बुधवार को भाजपा नेता के बारे में किए जाने वाले खुलासे को लेकर पार्टी में सियासी गहमागहमी बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने केजरीवाल को पहले ही नसीहत दे डाली है।
विज्ञापन


जेटली ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रहे लोगों को खुद भी ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनकी विश्वसनीयता भी दांव पर लगी है। जेटली ने कहा कि लोकप्रियता के लिए सच्चाई का बलिदान नहीं होना चाहिए। बहरहाल, केजरीवाल के कदम पर भाजपा लगातार निगाह रखे हुए है। पार्टी मान रही है कि केजरीवाल ‘हिट और रन’ की थ्योरी पर चल रहे हैं और यह नीति लंबे समय तक कारगर साबित नहीं हो सकती।
विज्ञापन


वे एक मुद्दा उठाकर दूसरे के पीछे लग जा रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने केजरीवाल के ऐलान पर कहा कि भाजपा पिछले 60 साल से मैदान में है और इसी तपस्या के फल से पार्टी का आज वजूद है। इसलिए कोई आज हमें कुछ कहे तो उसका जवाब देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों से समान दूरी दिखाने के उद्देश्य से ही केजरीवाल ने यह ऐलान किया है, जबकि पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ कोई ठोस मामला नही होगा। दो-तीन मामलों पर भाजपा सोच रही है। एक महाराष्ट्र का सिंचाई घोटला है, जिसमें अंजलि दमानिया ने गडकरी पर उगली उठाई थी। इस मामले में गडकरी पहले ही दमानिया के खिलाफ मानहानि का नोटिस दे चुके हैं।


पार्टी के राज्यसभा सांसद अजय संचेती के साथ व्यापारिक संबंधों के आरोप को भी गडकरी खारिज कर चुके हैं। इस मामले में वे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ अदालत जा चुके हैं। इसके अलावा उनकी चीनी मिल है। घाटे में चल रही यह चीनी मिल उन्होंने एनसीपी नेता से खरीदी थी और इस निजी खरीद-फरोख्त में ऐसा कुछ भी नहीं है जो विवाद बने। इसलिए भाजपा कुछ निश्चिंत सी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed