फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal is leading over obama in list of time

टाइम की सूची में केजरीवाल ओबामा से आगे

Sun, 31 Mar 2013 01:23 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 31 Mar 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
kejriwal is leading over obama in list of time

चर्चित पत्रिका टाइम की प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में भारत से केवल सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ही जगह बना पाए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, सूची पर अभी ऑनलाइन मतदान चल रहा है, इसमें 153 लोगों को शामिल किया गया है।

इनमें से चुने गए सौ प्रभावशाली लोगों के नामों की सूची 18 अप्रैल को घोषित की जाएगी। मतदान 12 अप्रैल तक चलेगा।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ऑनलाइन वोटिंग में इस समय चौथे स्थान पर चल रहे हैं। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से पांच गुना ज्यादा वोट मिले हैं।

सूची में ओबामा के अलावा उनकी पत्नी मिशेल ओबामा, मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी, सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद और पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई के नाम भी हैं।
विज्ञापन


जब केजरीवाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी भी सूची में जगह बनाने के बजाय लोगों के काम आना ही उनका मकसद है।

टाइम पिछले कुछ वर्षों से प्रभावशाली लोगों की सूची प्रकाशित करता रहा है। वर्ष 2010 में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया था, जबकि वर्ष 2011 में मिस्र में हुई क्रांति के प्रवक्ता वईल गोहिम को शीर्ष स्थान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012 में बास्केटबाल खिलाडी जेरेमी लिन को सबसे प्रभावशाली माना गया था।

गौरतलब है कि जनलोकपाल आंदोलन से चर्चित होने वाले केजरीवाल इन दिनों में दिल्ली में बिजली और पानी के बढे़ बिलों के खिलाफ अनशन कर रहे हैं।

हालांकि कई लोगों ने सवाल उठाया है कि इस सूची में केजरीवाल का चयन किस आधार पर किया गया है। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर जोरदार बहस जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed