फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal is anarchist says uttarakhand governor

अराजक हैं अरविंद केजरीवाल: राज्यपाल

Sat, 15 Feb 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 15 Feb 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
kejriwal is anarchist says uttarakhand governor

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का आम आदमी को न्याय दिलाने का तरीका सही नहीं है। वह अराजकतावादी हैं और उनसे पहले भी कई लोगों ने अराजकता फैलाकर सत्ता पर काबिज रहने की कोशिश की, मगर सफल नहीं हुए।

विज्ञापन


डॉ. कुरैशी शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली के उपराज्यपाल पर टिप्पणी कर उन्हें विवादों में घसीटा उससे तो यही लगता है कि उनको संविधान और संवैधानिक पदों की गरिमा का जरा भी ख्याल नहीं है।

विज्ञापन

'केजरीवाल ने लिया अराजकता का सहारा'

kejriwal is anarchist says uttarakhand governor

उत्तराखंड के राज्यपाल ने कहा कि देश के संविधान में हरेक नागरिक के लिए आचार संहिता बनाई गई है। सभी को संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की गरिमा का सम्मान करना चाहिए।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए केजरीवाल का एप्रोच ठीक नहीं था। अपनी मांग मनवाने के लिए उन्होंने अराजकता का सहारा लिया।

पहले और दूसरे महायुद्ध के बीच दुनिया के कुछ देशों में अराजकतावादी विचारधारा पनपी थी मगर इस विचारधारा के पोषक लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह सके।

'सफल नहीं हो सकते अराजकतावादी'

kejriwal is anarchist says uttarakhand governor

राज्यपाल ने कहा कि दुनिया के किसी भी मुल्क में अराजकतावादी विचारधारा या राजनीति कभी सफल नहीं हो सकती। कहा कि जिस देश में 95 फीसदी आबादी को अच्छे स्कूल और अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया न हो वहां सुशासन की बात करना बेमानी है।

आर्थिक असमानता के चलते आजादी के इतने सालों बाद भी महज पांच फीसदी लोग ही अच्छी शिक्षा और अच्छी चिकित्सा सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, 'मेरा वश चले तो मैं निजी नर्सिंग होम और पब्लिक स्कूल की व्यवस्था ही समाप्त कर दूं। ‘सुशासन’ की राह में ये सबसे बड़ी बाधा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed