फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal has never followed rules and regulations says digvijay

'केजरीवाल ने हमेशा तोड़ा कानून'

Tue, 21 Jan 2014 06:24 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jan 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
kejriwal has never followed rules and regulations says digvijay

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने दिल्ली पुलिस के चार कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग लेकर सड़क पर उतरे अरविंद केजरीवाल को विवादों को सुलझाने के लिए संवैधानिक रास्ता तलाशने की सलाह दी है।

विज्ञापन


सिंह ने केजरीवाल की ओर से आंदोलन का रास्ता अपनाए जाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। केंद्र से किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए उन्हें संवैधानिक रास्ता ही अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


तस्वीरों में, कड़ाके की सर्दी में आप समर्थकों की पिटाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एक ट्वीट में दिग्विजय ने कहा कि जब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित यह कहती थीं कि यहां की पुलिस उनके नियंत्रण में नहीं है तो केजरीवाल उनका मजाक उड़ाया करते थे।

अगर अरविंद चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री के अधीन रहे तो उन्हें प्रधानमंत्री से मिल कर संसद में बिल पारित कराने की कोशिश करनी चाहिए।

इस बात पर गौर करना चाहिए कि केजरीवाल ने कभी नियम-कानूनों का पालन नहीं किया। उन्होंने हमेशा कानून तोड़ा है। चाहे मौजूदा मामला हो या फिर इनकम टैक्स विभाग में नौकरी का।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed